निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न,15 जोड़े प्रणय सूत्र में बंधे
के डी अब्बासी
कोटा, फरवरी। श्री राम मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आज गुरूवार फुलेरा दूज के अवसर पर श्री राम मंदिर कोटा जंक्शन के सभागार में निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 15 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ।
संस्था के अध्यक्ष डॉ सुधीर उपाध्याय एवं महामंत्री परमानंद शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान दोपहर 2:00 बजे से राम मंदिर कोटा जंक्शन से बारात निकासी निकाली गई,जिसमें वधुओं को बग्गी में विराजमान किया गया एवं दूल्हों को घोड़ी पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई। बिंदोरी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।तत्पश्चात राम मंदिर जाकर दूल्हा दुल्हन का वरमाला का कार्यक्रम किया गया, समस्त विधि विधान से सांय के समय विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पंकज मेहता,श्रीमती ममता तिवारी,राकेश जैन द्वारा वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा आवश्यक सामान पलंग गद्दा तकिया चद्दर कंबल अलमारी सेंटर टेबल सीलिंग फैन कुर्सी सोने की लॉन्ग सोने का टिकला चांदी की पायल बर्तन मिक्सी आदि सामान उपहार स्वरूप भेंट किए गए। संस्था के सभापति महेश चंद्र वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राम मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी 15 नव-दंपतियों को स्वस्थ,सुखी,अनंत दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।साथ ही सभी सहयोगियों एवं आगंतुकों और भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम की सफलता में देवकीनंदन शर्मा,हरिनारायण शुक्ला ,सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख हरि कुमार शर्मा,रघुनंदन विजय,हरि प्रसाद अग्रवाल,राजेंद्र चावला,कमल प्रसाद शर्मा,अर्जुन सिंह चंदेल,कन्हैयालाल मेवाड़ा,प्रताप भान सिंह,कृष्ण कुमार अय्यर,भंवर पुरोहित, भारत भूषण खत्री,राघवेंद्र कुमार नांगल सहित संस्था के पदाधिकारियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)