लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भाण्डाहेड़ा में देंगे 118.95 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
शिलान्यास व लोकार्पण समारोह कल, क्षेत्र को मिलेगी सड़क, पुलिया और जीएसएस की बड़ी सौगात
सिमलिया/कोटा, 24 फरवरी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर 26 फरवरी को भांडाहेडा में 118.95 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सांगोद विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए गुरुवार को प्रातः 10 बजे भांडाहेड़ा के खेल मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष उछमा मीणा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे।विधायक कल्पना देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल और दीगोद पञ्चायत समिति की प्रधान कृष्णा शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान लगभग 119 करोड़ रुपये की लागत के 19 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात जनता को समर्पित की जाएगी। कोटा-कैथून से रेलगांव- भाण्डाहेडा- चारचौमा बालाजी होते हुए अडूसा तक 87.08 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क के चौड़ाईकरण एवं नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास होगा। इसके अलावा 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित संपर्क सड़क जालिमपुरा से हरिपुरा के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं 90 लाख रुपए की लागत से तैयार संपर्क सड़क डूंगरज्या के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण होगा। साथ ही, सीमलिया से हनोतिया (2.06 करोड़), चन्द्रावला संपर्क सड़क (2.80 करोड़) और पोलाईकलां से बरगू सड़क (21 लाख) के निर्माण कार्य की नींव रखी जाएगी।
दीगोद-चन्द्रावला पुलिया (2.25 करोड़), जालिमपुरा-हरिपुरा पुलिया (90 लाख), चावण्डहेड़ी पुलिया (90 लाख) और दरबीजी में पुलिया (90 लाख) का लोकार्पण होगा।
पोलाईकलां-पोलाईखुर्द से बरगू- भाण्डाहेड़ा सड़क पर 7 करोड़ की लागत से हुए डामरीकरण कार्य और पीएमजीएसवाई के तहत सीमलिया-उकल्दा सड़क (6.18 करोड़) का लोकार्पण होगा। ग्राम भौंरा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन (55 लाख) तथा विभिन्न गांवों (गिरधरपुरा, भीमपुरा, मण्डोला) में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
*5.92 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए जीएसएस, होगा विद्युत सुदृढ़ीकरण:*
ग्राम पाचड़ा (3.50 करोड़) और निमोदा (2.42 करोड़) में नए 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)