जागरूकता बढ़ने से परिवार में परंपरा बना नेत्रदान
2. शहर में संपन्न हुआ एक पुरुष और महिला का नेत्रदान
शाइन इंडिया फाउंडेशन की जागरूकता अभियान से बीते 2 दिन में दो पुण्य आत्माओं के नेत्रदान का कार्य संपन्न हुआ ।
शुक्रवार
को श्रीनाथपुरम निवासी जयेश और हितेश हरयानी के पिता प्रकाश चंद हरयानी का
आकस्मिक निधन हुआ । प्रकाश के चारों भाई अशोक,घनश्याम,धर्मपाल और प्रेम ने
नेत्रदान को परिवार की परंपरा मानते हुए तुरंत ही संस्था शाइन इंडिया
फाउंडेशन को संपर्क कर प्रकाश का नेत्रदान संपन्न करवाया । इससे पूर्व
प्रकाश के पिताजी स्व० थावर दास और माता जी स्व० जानकी देवी हरयानी सहित
करीबी रिश्तेदार स्व० वीरभान वीरवानी,स्व० हितेश वीरवानी का भी नेत्रदान
परिजनों ने सम्पन्न करवाया है ।
इसी क्रम में आज शनिवार को ओसवाल
भवन पाटनपोल निवासी जितेंद्र पाल जैन की धर्मपत्नी शशि जैन का आकस्मिक निधन
हुआ। ज्योति मित्र गजेंद्र सिंह ने बताया कि,बेटे विकास,कपिल बेटी सोनिका
ने वर्ष 2019 में,अपने चाचा निर्मल जैन के निधन के पश्चात नेत्रदान की
प्रक्रिया को देखा था । इसलिए उन्होंने तुरंत ही पिता जितेंद्र से सहमति
लेकर माताजी शशि जैन का नेत्रदान संपन्न करवाया । धर्म कर्म में आस्था रखने
वाली शशि ने काफी समय पहले ही ,अपने नेत्रदान की इच्छा परिवार के सदस्यों
को बता रखी थी ।
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
13 दिसंबर 2025
जागरूकता बढ़ने से परिवार में परंपरा बना नेत्रदान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)