आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

14 दिसंबर 2025

समापन समारोह 15 को सिमलिया में ** हाड़ोती के मिशन बाल मन तक ने बनाई राष्ट्रीय पहचान

 

समापन समारोह 15 को सिमलिया में
** हाड़ोती के मिशन बाल मन तक ने बनाई राष्ट्रीय पहचान
** 35 हजार बच्चें साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े
** हाड़ोती में बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि जागृत कर उन्हें कहानी कविता लेखन से जोड़ने के लिए विगत दो वर्षों से संचालित बाल साहित्य मेलों के मिशन बाल मन तक कार्यक्रम ने राष्ट्रीय पहचान बनाई है। बच्चों को कुछ समय मोबाइल से दूर रख कर उन्हें साहित्य से जोड़ने का यह कार्यक्रम विगत दो वर्षों से राजस्थान के सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कोटा स्थित पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल की पहल पर संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम द्वारा कुछ साहित्यकारों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। समापन समारोह बाल रंगोत्सव सोमवार को सिमलिया के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
** बाल साहित्य मेलों का आयोजन अपने आप में अनूठा नवाचार है। इसमें सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कहानी - कविता लेखन, कविता पाठ, निबंध लेखन, चित्रकला,प्रश्नोत्तरी,विचित्र वेशभूषा, मेंहदी मांडना, रंगोली, नृत्य,हस्तशिल्प खिलौने निर्माण प्रतियोगिताएं, बाल गोष्ठियां और बाल मेलों के आयोजन आदि गतिविधियां आयोजित की गई हैं।
** बाल मेलों के आयोजन में साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही , रामेश्वर शर्मा रामू भैया, स्नेहलता शर्मा, डॉ. वैदेही गौतम, डॉ.अपर्णा पाण्डेय, डॉ. शशि जैन डॉ. इंदु बाला शर्मा, डॉ. प्रीति मीणा, डॉ. हिमानी भाटिया, डॉ. सुशीला जोशी, रेखा पंचोली, संजू शृंगी, रीता गुप्ता, साधना शर्मा, रेणु सिंह राधे, विजय जोशी, योगेंद्र शर्मा, महेश पंचोली, विजय कुमार शर्मा, राम मोहन कौशिक, कालीचरण राजपूत, आर. के. शर्मा, झालावाड़ की रेखा रेखा सक्सेना, सुरेश कुमार निगम, झालावाड़, मोहन सेन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है।
** साथ ही रंगीतिका संस्था कोटा, समरस संस्थान गांधीनगर जिला कोटा इकाई, आर्यन लेखिका मंच , अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की कोटा इकाई एवं श्री करनी नगर विकास समिति, गोरधनपुरा , मदर टेरेसा स्कूल सहित कई सरकारी और निजी विद्यालयों और इनके पदाधिकारियों का सहयोग प्रमुख रूप से प्राप्त हुआ।
** साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के सहयोग से आयोजित बाल कविता एवं कहानी लेखन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 204 प्रतिभागियों ने भाग लेकर मिशन बाल मन तक कार्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान प्रदान की है। इस कार्यक्रम में इस वर्ष में 41 शैक्षिक संस्थाओं में बाल साहित्य मेलों का आयोजन किया गया जिनसे 35 हजार से ज्यादा बच्चें जुड़े तथा 19 हजार से ज्यादा बच्चों ने प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी की है । करीब 1500 बच्चें कहानी लेखन विधा से जुड़े । विविध आयोजनों में विजेता रहे 415 बच्चों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता रहें।
संयोजक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...