आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

09 जनवरी 2023

 सब के सब रोजे़ मुअय्यन की मियाद पर ज़रूर इकट्ठे किए जाएँगे (

 सब के सब रोजे़ मुअय्यन की मियाद पर ज़रूर इकट्ठे किए जाएँगे (50)
फिर तुमको बेशक ऐ गुमराहों झुठलाने वालों (51)
यक़ीनन (जहन्नुम में) थोहड़ के दरख़्तों में से खाना होगा (52)
तो तुम लोगों को उसी से (अपना) पेट भरना होगा (53)
फिर उसके ऊपर खौलता हुआ पानी पीना होगा (54)
और पियोगे भी तो प्यासे ऊँट का सा (डग डगा के) पीना (55)
क़यामत के दिन यही उनकी मेहमानी होगी (56)
तुम लोगों को (पहली बार भी) हम ही ने पैदा किया है (57)
फिर तुम लोग (दोबार की) क्यों नहीं तस्दीक़ करते (58)
तो जिस नुत्फे़ को तुम (औरतों के रहम में डालते हो) क्या तुमने देख भाल लिया है क्या तुम उससे आदमी बनाते हो या हम बनाते हैं (59)
हमने तुम लोगों में मौत को मुक़र्रर कर दिया है और हम उससे आजिज़ नहीं हैं (60)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...