सर्व ब्राह्मण समाज विज्ञान नगर मंडल द्वारा युगल सम्मान समारोह संपन्न
*ब्राह्मण युगल सम्मान समारोह में वयोवृद्ध तपस्वीयों का अभिनंदन संपन्न*
*कोटा* सर्व ब्राह्मण समाज कोटा संभाग के 51 युगलों का सम्मान समारोह जिनकी आयु 75 वर्ष से अधिक है उनका जोड़े से शाल, साफा, मोतियों की माला एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में युगलों का सम्मान अतिथि गणों द्वारा किया गया। युवा संभाग अध्यक्ष ईश्वर शर्मा ने बताया कि सर्वश्री डॉ. लखन शर्मा, वेद विज्ञान विशेषज्ञ शैलेंद्र जी भार्गव गोदावरी धाम, राजेंद्र गौतम संभाग अध्यक्ष,आशीष शर्मा, राजेश शर्मा, जी पी गौतम, अरुण गौतम सीए, डा सौरभ शर्मा, जितेंद्र गौतम राष्ट्रीय महामंत्री, पंडित सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट, डॉ अनिल शर्मा सभी ने 51 जोड़ों का बारी-बारी से मंच पर बुलाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी आमंत्रित अतिथियों का सर्व ब्राम्हण समाज, विज्ञान नगर मंडल, द्वारा सम्मान किया गया। आर्य समाज मन्दिर सभागार में हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक बी एम पंचोली एवं अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, विशेष सहयोगी में सर्व राजेश ओझा, नारायण गौतम, हेमराज गॉड, क्षेम कुमार गौतम, सुरेश , कमल शर्मा ने कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोगी के रूप में कार्य किया
डॉक्टर लखन शर्मा ने अपने संबोधन में ब्राह्मण उत्तिष्ठत जाग्रत के मूल मंत्र की व्याख्या की और ब्रह्म शक्ति को अग्रिम पंक्ति में रहने का संदेश दिया, इसी प्रकार श्री शैलेंद्र जी भार्गव गोदावरी धाम ने धर्म की व्याख्या करते हुए ब्राह्मण जगत को नई ऊर्जा का संदेश दिया। अंत में सभी अतिथियों, ब्राह्मण युगलो तथा जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद डा अनिल शर्मा द्वारा दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)