बच्चों ने खेल-खेल में की भविष्य की तैयारी
-मोशन की फन एंड लर्न विंटर वर्कशॉप सम्पन्न
कोटा.
समापन समारोह में मोशन एजुकेशन के सीईओ नितिन विजय ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से बच्चे छुट्टियों का बेहतर उपयोग तो कर ही पाते हैं, उनके भविष्य की नींव तैयार करने में भी इसकी बड़ी भूमिका रहती हैं। डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने बताया कि वर्कशॉप में विद्यार्थियों को कोटा के टॉप फैकल्टीज से मार्गदर्शन मिला और विभिन्न विषयों को प्रेक्टिकल एक्सपेरिमेंट्स के जरिए सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। ज्वाइंट डायरेक्टर जेईई डिवीजन रामरतन द्विवेदी, फाउंडेशन डिवीजन के अकेडमिक हेड मुकेश गौड़ और ऑनलाइन अकेडमिक हेड अजय सिंह उपस्थित थे।
कार्यशाला की शुरुआत 25 दिसंबर से हुई। पहले दिन व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए और क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। इसके बाद 31 दिसंबर तक वर्कशॉप में हर दिन इंग्लिश, बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेंटल एबिलिटी और सोशल स्टडी के बारे में सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। इस दौरान कोर्स प्रेक्टिस टेस्ट-सीपीटी का आयोजन किया गया और इसकी वरीयता सूची के आधार पर 15 बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस बीच शुक्रवार को एजुकेशनल ट्यूर के तहत बूंदी दुर्ग का भ्रमण भी करवाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)