. बीते 4 दिन में शाइन इंडिया ने सम्पन्न करवाये 4 नैत्रदान
2. शहर में 4 दिन में 4 पुण्यात्माओं के नैत्रदान सम्पन्न
शहर
में नेत्रदान के प्रति शोकाकुल परिवारों में जागरूकता बढ़ती जा रही
है,गुरुवार 5 जनवरी को महावीर नगर तृतीय निवासी हरिप्रकाश गोस्वामी (64
वर्ष) के निधन के उपरांत शाइन इंडिया के ज्योति-मित्र भूपेंद्र गौतम और
हरिप्रकाश जी के सुपुत्र शुभम,बेटी आरती ने अपने पिता के नैत्रदान का कार्य
सम्पन्न कराया ।
शुक्रवार
को गंधी जी का पुल,श्रीपुरा निवासी सरस्वती बाई जी का आकस्मिक निधन हुआ,
उसके उपरांत उनकी बहू अंजू डुडेजा (80 वर्ष) ने शाइन इंडिया के
ज्योति-मित्र कमलेश दलाल व प्रकाश बुधवानी की प्रेरणा से सासू माँ का
नैत्रदान सम्पन्न करवाया ।
इसी
क्रम में आज रविवार को संस्था के सहयोग से 2 पुण्यात्माओं के नेत्रदान
संपन्न हुऐ,महावीर नगर तृतीय निवासी रामचंद्र गुप्ता (80 वर्ष) के निधन के
उपरांत उनके बड़े दामाद डॉ ओमप्रकाश गुप्ता व ज्योति-मित्र रामेश्वर गुप्ता
की प्रेरणा से नैत्रदान सम्पन्न हुआ ।
इसी
नेत्रदान के उपरांत तलवंडी निवासी सरदारनी दीप कौर पदम (62 वर्ष) की
आकस्मिक मृत्यु के उपरांत उनके पति जोगेंद्र सिंह और ज्योति-मित्र हरजिंदर
सिंह के सहयोग से नैत्रदान का कार्य सम्पन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)