आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 दिसंबर 2021

3 साल के कार्यकाल में कोटा को मिले तकदीर और तस्वीर बदलने वालें प्रोजेक्ट ,, धारीवाल

 

3 साल के कार्यकाल में कोटा को मिले तकदीर और तस्वीर बदलने वालें प्रोजेक्ट ,, धारीवाल
टेफिक लाइट फ्री शहर के साथ, केटल फ्री, स्वच्छ आबोहवा ,पार्किग की सुगमता के साथ पयर्टन नगरी बनने जा रहा है कोटा
3000 करोड के विकास कार्यो से बदलेगी शिक्षा नगरी की तस्वीर , बुनियादी सुविधाओ के साथ यातायात की सुगमता ओर पयर्टन नगरी की और कोटा ने बढा दिए कदम के के शर्मा "कमल"
कोटा ।नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन देश ओर दुनियां में कोचिग नगरी से जाने जाना वाला शहर कोटा अब जल्द ही पयर्टननगरी ओर टेªफिक लाइट फ्री सिटी होने के साथ केटल फ्री, यातायात की सुगमता में देश के अग्रणी शहरो में शुमार होने जा रहा है। कोटा नगर विकास न्यास की ओर से राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान मंत्री धारीवाल के निर्देैशन में जो प्रोजेक्टस कोटा की तस्वीर ओर तकदीर बदलने के लिए लाए गए वो सभी प्रोजेक्टस अपना आकार लेकर अंतिम दौर की ओर तेजी से आगे बढ रहे है। नगर विकास न्यास के विशेषाधिकारी आर डी मीणा ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोटा को यातायात की सुगमता ,बुनियादी सुविधाओ में बढौत्तरी के साथ कोटा को पयर्टन नगरी बनाने के लिए बडे प्रोजेक्टस मिले है सभी प्रोजेक्टस जल्द पूरे होते ही कोटा अपनी देश प्रदेश की नही विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। न्यास के सचिव राजेश जोशी ने बताया कोटा में राज्य सरकार की ओर से विकास को लेकर जो सौगाते मिली है वो अभूतपूर्व है आने वाली पीढीयां तक प्रोजेक्टस की सुविधाओ का लाभ बखूबी मिलेगा।
वो कोनसे प्रोजेक्टस जो कोटा नई पहचान दिलवाने जा रहे है।
. चम्बल नदी पर रिवर फ्रन्ट का विकास - चम्बल नदी पर कोटा बैराज से नयापुरा उच्चस्तरीय पुल के बीच में दोनों तटों पर रिवर फ्रंट विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के अन्तर्गत राजस्थान की विभिन्न शैलियों की शिल्पकला के अनुसार फसाड़ कार्य, छोटी एवं बड़ी समाध का विकास बैराज गार्डन का निर्माण तथा बाढ़ से बचाव हेतु रिटेनिंग वॉल एवं दोनों ओर की घाटों का निर्माण किया जा रहा है। इसकी परियोजना लागत 800.00 करोड़ है। यह परियोजना मार्च 2022 तक पूर्ण होना संभावित है। यह विश्वस्तरीय पयर्टन स्थल में शुमार होगा ।
. पशुपालकों हेतु देवनारायण एकीकृत आवासीय योजना-कोटा शहर के पशुपालकों के लिए ग्राम धर्मपुरा एवं देवरी पुनिया के समीप न्यास की 105.00 हैक्टेयर भूमि पर एकीकृत आवासीय योजना विकसित की जा रही है। जिसमें पशुपालकों के गोबर के निस्तारण हेतु 28.00 करोड़ की लागत से बायोगैस संयंत्र की स्थापना भी की जा रही है। इस परियोजना की लागत 300.00 करोड़ है। इस परियोजना के दिसम्बर 2021 में पूर्ण होना संभावित है। यह योजना कोटा शहर को केटल फ्री शहर बनाएगी ।
. अन्टाघर चौराहे पर अण्डरपास का निर्माण - अन्टाघर चौराहे पर भारी यातायात को दृष्टिगत रखते हुऐ यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु नगर विकास न्यास द्वारा अन्टाघर चौराहे पर अण्डरपास का निर्माण किया जा रहा है। उक्त कार्य की लागत रू. 23.96 करोड़ है। अण्डरपास का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में 3.81 करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकरण के कार्य प्रगति पर है, जिसमें से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 2.09 करोड़ की लागत से आकर्षक लाइंटिग का कार्य प्रगति पर है।
. अनन्तपुरा तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण - भामाशाह मण्डी में जिन्सों की अत्यधिक आवक होने से अनन्तपुरा तिराहे पर भारी यातायात होने के कारण यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी परियोजना लागत 70.00 करोड़ है। वर्तमान में 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. यह कार्य दिसम्बर 2021 तक पूर्ण होना संभावित है।
. एरोड्राम चौराहे पर अण्डरपास का निर्माण रू एरोड्रान चौराहे पर यातायात की अधिकता के देखते हुऐ यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु नगर विकास न्यास द्वारा एरोड्राम चौराहे पर अण्डरपास एवं अन्य विकास कार्य किये जा रहे है। उक्त कार्य की परियोजना लागत रू. 50.00 करोड़ है। अण्डरपास का 90 प्रतिशत निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
. एरोड्राम चौराहे पर टावर्स ऑफ लिबर्टी का निर्माण एरोड्राम अण्डरपास पर न्यास द्वारा 20.00 करोड़ की लागत करवाया जा रहा है। जिसमें 3 टावर्स ऑफ लिबर्टी का निर्माण किया जा रहा है। जिनकी उंचाई क्रमशः 48 मीटर, 38 मीटर एवं 31.50 मीटर है। टावरों का निर्माण मई 2022 तक पूर्ण होना संभावित है।
एरोड्राम चौराहे पर फसाड़ का कार्य रू एरोड्राम चौराहे पर न्यास द्वारा 8.00 करोड़ की लागत से चौराहे कि चारों तरफ के भवनों पर फसाड़ का कार्य किया जायेगा।
गोबरिया बावडी चौराहे पर अण्डरपास का निर्माण -
गोबरिया बावड़ी चौराहे पर भारी यातायात को दृष्टिगत रखते हुऐ यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु नगर विकास न्यास द्वारा अण्डरपास निर्मित किया जा रहा है। इस कार्य की परियोजना लागत रू. 20.89 करोड़ है। अण्डरपास का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 4.56 करोड़ की लागत का सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है।
. जयपुर गोल्डन के समीप पार्किंग का विकास- जयपुर गोल्डन के समीप कोटा शहर का मुख्य व्यावसायिक केन्द्र रामपुरा बाजार स्थित होने के कारण काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। परन्तु पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य सड़क पर ही अव्यवस्थित रूप से वाहनों को पार्किंग की जाती है। जिससे यातायात का आवागमन प्रभावित होता है। इस समस्या के निदान हेतु जयपुर गोल्डन के समीप 12.06 करोड़ की लागत से पार्किंग सुविधा विकसित विकसित की जा रही है। वर्तमान में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। यह परियोजना ंजल्द पूर्ण होना संभावित है।
. इन्द्रागांधी तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण- कोटा शहर के मुख्य व्यावसायिक केन्द्र गुमानपुरा में स्थित इन्द्रागांधी तिराहे पर भारी यातायात को दृष्टिगत रखते हुऐ यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु नगर विकास न्यास द्वारा इन्द्रागांधी तिराहे पर अण्डरपास/ फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। उक्त कार्य की परियोजना लागत रू. 55.40 करोड़ है। वर्तमान में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के दिसम्बर 2021 में पूर्ण होना संभावित है।
. आई. एल. टॉउनशिप में ऑक्सिजोन का विकास -
नगर विकास न्यास कोटा को आई एल टाउनशिप की भूमि हस्तान्तरित की गई हैं। इस क्षेत्र के समीप कोटा शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थान एवं आवासीय योजनाऐं जैसे राजीव गांधी नगर, इन्द्रा विहार, तलवण्डी आदि स्थित है। परन्तु इस क्षेत्र में पार्क एवं उद्यान की सुविधा का अभाव है। अतः आई एल टाउनशिप की भूमि में से 30 हैक्टेयर भूमि पर 112.83 करोड़ की लागत से सिटी पार्क (ऑक्सिजोन) विकास करवाया जा रहा है। प्रथम चरण में 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण में 7.68 करोड़ की लागत से रिसेप्शन, कैफेटेरिया, पार्किंग एवं फव्वारों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 12.48 करोड़ की लागत से विद्युत सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। आक्सीजोन में आने वालों को सघन वन का अहसास होगा क्यौकि 72 प्रतिशत हिस्से में पेड लगाए गए है साथ 16 प्रतिशत हिस्से में जल संरचनाए , नहर तालाब विकसित किए गए है सिर्फ 12 फीसदी हिस्से में आकर्षक निर्माण कार्य करवाया गया है।
. झालावाड़ रोड़ पर सिटीमॉल के सामने ऐलीवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य - कोचिंग छात्रों एवं सिटीमॉल में अत्यधिक भीड होने के कारण छात्रों को कोचिंग एवं सिटीमॉल से राजीव गांधी नगर में जाने हेतु सरफेस पास बनाया जाना अति आवश्यक है। इस हेतु झालावाड़ रोड़ पर सिटीमॉल के सामने ऐलीवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसकी परियोजना लागत 46.35 करोड़ है। परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है ।
. महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में नवीन ओ०पी०डी० ब्लॉक का निर्माण - महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुऐ आधुनिक सुविधाओं से युक्त ओ०पी०डी० ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लागत 40.00 करोड़ है। वर्तमान में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के दिसम्बर 2021 में पूर्ण होना संभावित है।
. जे०के० लोन अस्पताल में इनडोर एवं आउटडोर ब्लॉक का विस्तार -जे०के० लोन अस्पताल में 30.00 करोड़ की लागत से 156 बेड़ की क्षमता का इनडोर ब्लॉक एवं ओ०पी०डी० ब्लॉक के निर्माण किये जा रहे है। इस कार्य हेतु कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। वर्तमान में 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के दिसम्बर 2021 में पूर्ण होना संभावित है।
. महाराव भीमसिंह अस्पताल में नवीन मोर्चरी का निर्माण- नगर विकास न्यास कोटा द्वारा महाराव भीमसिंह अस्पताल परिसर में 4.25 करोड़ की लागत से नवीन मोर्चरी का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
. जलापूर्ति परियोजना - कोटा शहर में 24Û7 जलापूर्ति सुनिश्चित करने की दृष्टि से श्रीनाथपुरम में नवीन 50 एम०एल०डी० का जल शोधन संयंत्र, 130 एम०एल०डी० परियोजना में अतिरिक्त 70 एम0एल0डी0 सुविधा का विस्तार तथा अकेलगढ़ जल शोधन संयंत्र पर जलापूर्ति से संबंधित अन्य आवश्यक कार्य किये जा रहें है। उक्त कार्य को दो पैकेज में किया जा रहा है। प्रथम पैकेज की लागत रु 95.18 करोड़ है, इसके अन्तर्गत 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। द्वितीय पैकेज में 36.08 करोड़ का कार्यादेश दिया गया है। इसके अन्तर्गत 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस परियोजना के मार्च 2022 में पूर्ण होना संभावित है।
. नयापुरा में खेल संकुल (स्पोर्टस कॉम्पलेक्स) का विकास- नयापुरा स्थित जे०के० क्रिकेट पैवेलियन में इनडोर खेल सुविधाओं को विकसित करने हेतु स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का विकास किया जा रहा है। जिसकी परियोजना लागत 21.00 करोड़ है। वर्तमान में 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के मार्च 2022 में पूर्ण होना संभावित है।
. विवेकानन्द सर्किल, नयापुरा का सौन्दर्यीकरण - कोटा शहर के प्रवेशद्वार नयापुरा स्थित विवेकानन्द सर्किल का पुनरुद्धार एवं सर्किल पर स्थित भवनों के फसाड़ को विरासत रूप देते हुऐ सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसकी परियोजना लागत 22.37 करोड़ है। वर्तमान में 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के फरवरी 2022 में पूर्ण होना संभावित है।
. घोडे वाले बाबा चौराहे का विकास एवं सौन्दर्यीकरण- कोटा शहर के मध्य में स्थित प्रमुख चौराहे घोड़े वाले बाबा चौराहे का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य करवाया जा रहा है। उक्त कार्य की परियोजना लागत रू. 13.83 करोड़ है। वर्तमान में 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के दिसम्बर 2021 में पूर्ण होना संभावित है।
. अदालत चौराहे का विकास एवं सौन्दर्यीकरण - कोटा शहर की मुख्य सड़क एवं अदालत के समीप स्थित चौराहे का विकास एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य न्यास द्वारा दो चरणों में करवाया जा रहा है। प्रथम पैकेज 6.83 करोड़ की लागत से चौराहे का सौन्दर्यीकरण तथा द्वितीय पैकेज में 5.00 करोड़ की लागत से हाथियों का निर्माण एवं विद्युत साजसज्जा का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के दिसम्बर 2021 में पूर्ण होना संभावित है।
. हैरिटेज गेट का निर्माण- नगर विकास न्यास द्वारा कोटा शहर के रियासत कालीन हैरिटेज गेटों का 2 पैकेजों में जीर्णाेद्धार करवाया जा रहा है। प्रथम पैकेज में किशोरपुरा एवं सूरजपोल गेट का निर्माण करवाया जा रहा है। इस कार्य हेतु राशि रू. 7.46 करोड़ का कार्यादेश जारी किया गया है। वर्तमान में 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। द्वितीय पैकेज में पाटनपोल एवं लाडपुरा गेट का निर्माण करवाया जा रहा है। इस कार्य हेतु राशि रू. 4.47 करोड़ का कार्यादेश जारी किया गया है। देशी विदेशी पयर्टको के आकर्षण का केन्द्र यह ऐतिहासिक दरवाजें बनेगे।
. मल्टीपरपज स्कूल परिसर में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का निर्माण -
नगर विकास न्यास द्वारा मल्टी परपज स्कूल परिसर में खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लागत रू. 6.00 करोड़ है।
. गोबरिया बावडी से एयरपोर्ट तक नाले का निर्माण - नगर विकास न्यास द्वारा गोबरिया बावड़ी सर्किल से एयरपोर्ट तक नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लागत रू. 5.00 करोड़ है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
. जालिम सिंह की हवेली की प्रतिकृति का निर्माण -नगर विकास न्यास द्वारा सी०वी० गार्डन एवं किशौर सागर तालाब के मध्य जैसलमेर स्थित जालिम सिंह की हवेली की प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माण में जैसलमेर स्टोन का प्रयोग किया जा रहा है। इस कार्य की लागत 7.33 करोड़ आयेगी। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
बारां रोड़ पर बोरखेड़ा रेल्वे ओवरब्रिज से पेट्रोल पम्प तक फ्लाईओवर का निर्माण- बारां रोड़ पर बोरखेड़ा रेल्वे ओवरब्रिज से पेट्रोल पम्प तक पलाईओवर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्य हेतु राशि रू. 111.00 करोड़ का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
. गवर्नमेंट कॉलेज का विकास - नगर विकास न्यास कोटा द्वारा 2.94 करोड़ की लागत से हेरिटेज गवर्नमेंट कॉलेज का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है. कार्य प्रगति पर है।
. बड़ तिराहे पर बस स्टैण्ड का निर्माण- नगर विकास न्यास कोटा द्वारा 3.26 करोड़ की लागत से बड़ तिराहे पर बस स्टैण्ड का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
. सुभाष लाईब्रेरी का जीर्णाेद्धार- नगर विकास न्यास द्वारा 3.75 करोड़ की लागत से सुभाष लाईब्रेरी का जीर्णाेद्धार करवाया जा रहा है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
. महाराणा प्रताप सर्किल, कुन्हाड़ी का विकास कार्य- नगर विकास न्यास द्वारा 5.39 करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप सर्किल का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कार्य प्रगति पर है।
. 80 फुट रोड़ पर अण्डरपास का निर्माण - नगर विकास न्यास द्वारा 6.43 करोड़ की लागत से अस्सी फीट रोड पर अण्डरपास का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कार्य प्रगति पर है।
. 80 फुट रोड़ पर रेल्वे अण्डरपास निर्माण - नगर विकास न्यास द्वारा रेल्वे के माध्यम से 6.14 करोड़ की लागत से अस्सी फीट रोड़ पर अण्डरपास का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कार्य प्रगति पर है।
. जयपुर गोल्डन के सामने फसाड़ का कार्य - जयपुर गोल्डन के सामने 3.00 करोड़ की लागत से फसाड़ का कार्य किया जायेगा । वर्तमान में निविदा प्रक्रियाधीन है।
. हाट बाजार का विकास - नगर विकास न्यास द्वारा 6.00 करोड़ की लागत से हाट बाजार का विकास एवं विद्युत सुसज्जा का कार्य किया जायेगा।
. नाका चुंगी चौराहे का विकास कार्य- न्यास द्वारा 4.80 करोड़ की लागत से नाका चुंगी चौराहे का विकास किया जा रहा है। उक्त कार्य जून 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
. महाराणा प्रताप चौराहे का विकास कार्य न्यास द्वारा 7.05 करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप चौराहे का विकास किया जा रहा है। उक्त कार्य मार्च 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
. महाराणा प्रताप चौराहे पर ऐलिवेटेड रोड़ का कार्य - न्यास द्वारा 34.59 करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप चौराहे पर ऐलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। उक्त कार्य मार्च 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
. हर्बल पार्क में स्नेक पार्क का निर्माण,,,,, न्यास द्वारा हर्बल पार्क में स्नेक पार्क का निर्माण 10.00 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। उक्त कार्य अप्रैल 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
जे.डी.बी. कॉलेज के सामने महात्मा गांधी, पं० जवाहर लाल नेहरू एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्तियों की स्थापना- न्यास द्वारा 3.60 करोड़ की लागत से जे.डी.बी. कॉलेज के सामने महात्मा गांधी, पं० जवाहर लाल नेहरू एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्तियों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य फरवरी 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
. कोटडी चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण- न्यास द्वारा 11.41 करोड़ की लागत से कोटड़ी चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जायेगा।
, रेलवे स्टेशन से भीमगंजमण्डी थाना तक फसाड़ का कार्य- न्यास द्वारा 7.32 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन से भीमगंजमण्डी थाना तक फसाड़ का कार्य करवाया जाएगा ताकि कोटा में लोगो की एंट्री होते ही उनको पयर्टन नगरी का अहसास हो सके।
. विवेकानन्द चौराहे पर एल.ई.डी. स्क्रीन लगाने का कार्य रू- न्यास द्वारा विवेकानन्द चौराहे पर 12.00 करोड़ की लागत से एल.ई.डी. स्क्रीन लगाने का कार्य किया जाना है।
. नदीपार, पटरीपार एवं सिविल लाईन्स क्षेत्र में जलापूर्ति तन्त्र का विस्तार -
न्यास द्वारा 60.85 करोड़ की लागत से नदीपार, पटरीपार एवं सिविल लाईन्स क्षेत्र में जलापूर्ति तन्त्र का विस्तार किया जायेगा।
यही नही कोटा नगर विकास की ओर से विगत 3 वर्षो में लॉटरी के माध्यम से निश्चित विक्रय दर पर 6000 से अधिक भूखण्डो का सस्ती दरो पर आवंटन किया गया । योजनाओ के तहत नियमो में सरलता ओर शिथिलता से आमजन को बडा फायदा पहुचाया गया है साथ ही कोटा नगर विकास की योजनाओ में अपनाई गई डिमार्केशन तथा नम्बरिंग की प्रक्रिया को मॉडल बनी जिसको अब दुसरे जिलो में अपनाया जाने लगा है।
यह भी पहली बार ही हुआ कि ऐसे बाइपास बनाए निर्मित किए गए
शहरवासियो को यातायात की सुगमता प्रदान करने के लिए न्यास की ओर से ऐसी पहल की गई जिससे यातायात सुचारू होने के साथ सुगमता भी उपलब्ध हो रही है।
सब्जीमंडी से बजाज खाना रोड
दादाबाडी तिराहे से साजीदेवडा नाले के समीप
मल्टीपरपज स्कूल के पीछे से रोड
नाग नागिन मंदिर से उम्मेदगंज तक
झालावाड रोड से मोटरमार्केेट होकर डीसीएम रोड
विकास कार्यो की फहरिस्त कोटा के लिए अभूतपूर्व तो है ही साथ ही हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओ के साथ यातायात सुगमता के लिए जो प्रोजेक्टस शिक्षानगरी को बतौर सौगात मिले है उसमें यह भी शामिल है।
रंगपुर रोड पर गुडला सोगरिया बाईपास पर आरओबी का निर्माण कार्य - रंगपुर रोड पर गुडला सोगरिया बाईपास रेलवे लाईन पर लेवल क्रासिंग पर 30.00 करोड़ की लागत से आर.ओ.बी का निर्माण किया गया है इस आर.ओ.बी से पटरी पार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनीयों की 1,00,000 लाख जनसंख्या एवं कोटा शहर के नागरिकों को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री जन आवास योजनान्तर्गत रायपुरा में 400 आवासों का निर्माण - नगर विकास न्यास द्वारा मुख्यमंत्री जन आवास योजनान्तर्गत रायपुरा में आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के 288 एवं अल्प आय वर्ग के 112 कुल 400 ( जी $3) आवासों का निर्माण किया गया है। इस योजना में आवासों के साथ ही ढांचागत विकास कार्य जैसे पेयजल विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट, सीवर लाईन, सड़क चारदीवारी मय गेट इत्यादि समस्त सुविधाओं का विकास किया गया है। इस योजना के निर्माण से लगभग 2 से 3 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
उद्योग नगर थाने के पास छत्रपति पार्क- उद्योग नगर थाने के पास छत्रपति शिवाजी पार्क निर्मित किया गया है। इस की लागत 9.52 करोड़ है। इस पार्क के विकास से क्षेत्र के आस-पास के लोगो को भ्रमण एवं बेहतर पर्यावरण की सुविधा उपलब्ध होगी।
देवली अरब रोड स्थित स्मृतिवन- देवली अरब रोड़ पर वन विभाग की भूमि पर 13.76 करोड की लागत से स्मृतिवन विकसित किया गया है
न्यायालय परिसर के सामने पार्किंग का विकास पार्किंग की समस्या के निदान हेतु न्यायालय के सामने स्थित महाराव भीमसिंह चिकित्सालय के परिसर में चिकित्सको के आवासों के सामने पार्किंग विकसित की गई है। इस परियोजना लागत 5.00 करोड़ है। यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिससे न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आगंतुकों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हुई है।
दादाबाड़ी से केशवपुरा तक ऐलीवेटेड रोड का निर्माण-न्यास द्वारा मोदी कॉलेज रोड़ पर दानबाड़ी से केशवपुरा सर्किल से आगे तक फ्लाई ओवर व स्लीपलेन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इस कार्य की लागत रू. 120.00 करोड़ है। जिससे नये कोटा के लगभग 5 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं तथा रंगबाड़ी रोड़ पर फ्लाईओवर के निर्माण से विभिन्न चौराहों एवं जंक्शन पर यातायात का दबाव कम हुआ है।
मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा के परिसर में पार्किंग का विकास- मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा के समीप कोटा शहर का मुख्य व्यावसायिक केन्द्र गुमानपुरा एवं शोपिंग सेन्टर स्थित होने के कारण काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। परन्तु पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य सड़क पर ही अव्यवस्थित रूप से वाहनों को पार्किंग की जाती है। जिससे यातायात का आवागमन प्रभावित होता है। इस समस्या के निदान हेतु 15.19 करोड़ की लागत से मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा के परिसर में बहूमंजिला पार्किंग सुविधा विकसित विकसित की गई है।
कोटा में हो रहे विकास कार्यो को करवाने का उर्देर्श्य यह है कि कोटा शहरवासियो को आने वालें 50 सालो तक यातायात की सुगमता , बुनियादी सुविधाए उपलब्ध करवाना साथ ही कोटा को पयर्टन क्षेत्र में आगे लाकर अग्रिम पंक्ति में खडा करना ताकि कोचिग के साथ साथ पयर्टन नगरी भी कोटा बन सके। यहॉ रोजगार के नये आयाम स्थापित हो सके व्यापार में बढौत्तरी हो सके । हमने कोटा के वार्डो को भी विकास से अछुता नही रखा है सभी वार्डो में बुनियादी सुविधाओ के साथ अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे है।-
शांति धारीवाल नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...