आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

30 सितंबर 2018

जी हां... यह एक सच है कि शरीर में रोगों का इलाज विज्ञान द्वारा होता

अभी गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर साहब और हिन्दी फिल्मों के अभिनेता इरफान खान बीमार हुए और भारत मे पर्याप्त ईलाज न होने के कारण विदेश रवाना हो गये.
इनमें से एक हिन्दू है और एक मुस्लिम. भारत में न मन्दिरों की कमी है और न ही मस्जिदों की।
दुनिया के सबसे शक्तिशाली ईश्वर शायद भारत में ही होंगे, फिर ये लोग ईलाज करवाने विदेश क्यों गये ? क्या पर्रिकर साहब को हिन्दू देवी-देवताओं और इरफान खान को अल्लाह पर भरोसा नहीं था कि उनकी कृपा से वो ठीक हो जाएंगे .........
जी हां... यह एक सच है कि शरीर में रोगों का इलाज विज्ञान द्वारा होता है, और भारत विज्ञान के क्षेत्र में पिछड़ा है वरना इनको विदेश नहीं जाना पड़ता.
दूसरा मनोहर पर्रिकर और इरफान खान भारत के पैसे वाले लोग है, या यों कहे इनका धर्म कुछ भी हो लेकिन इनका वर्ग एक है, पूंजीपति वर्ग पैसे वाले लोग... कुछ भी कह लीजिए इनको दुख तकलीफ होती है तो यह पैसा वाले लोग विदेश चले जाते हैं। लेकिन आम भारतीय क्या करे।
अगर हम लोगों को ऐसी बीमारी हो गयी तो हमारा मरना तय है, और बहाना होगा कि *'समय पूरा हो गया'।* दरअसल अच्छे अस्पताल, अच्छे स्कूल, इनकी ओर वैज्ञानिक दृष्टिकोण, इनकी जरूरत आम आदमी को ज्यादा है। लेकिन यह पैसे वाले हमें मन्दिर मस्जिद में बाँटकर खुद विदेश चले जाते हैं।
अगले चुनाव में अपने लिए अच्छे और सस्ते अस्पताल और स्कूल, रोजगार मांगे ------ *मन्दिर मस्जिद तो हमारी इबादत ,,हमारी तोबा ,,अल्लाह ईश्वर के बताए हुए रास्ते पर चलकर ,,खुशहाली की दुआओं के लिये,,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...