आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

29 फ़रवरी 2016

आम बजट के दौरान जेटली ने क्यों लिया राहुल गांधी का नाम? पढ़ें 9 बड़े एलान



बजट पेश करने से पहले जेटली और जयंत सिन्हा।
बजट पेश करने से पहले जेटली और जयंत सिन्हा।
नई दिल्ली.अरुण जेटली ने सोमवार को आम बजट के दौरान राहुल गांधी का भी जिक्र किया। बजट स्पीच में उन्होंने कहा कि वे राहुल की बात को मानते हुए ब्रेल पेपर से इम्पोर्ट डयूटी हटा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस वाइस-प्रेसिडेंट ने फाइनेंस मिनिस्टर को एक प्रपोजल भेजा था। उन्होंने ब्रेल पेपर से इम्पोर्ट ड्यूटी हटाने की गुजारिश की थी। ब्रेल पेपर का इस्तेमाल न देख सकने वाले (ब्लाइंड) लोग करते हैं। बजट में किसान, गरीब, सरकारी कर्मचारी जैसे लोगों के लिए क्या रहा...
1. किसान: 5500 करोड़ फसल बीमा योजना
- 2022 तक किसानों की इनकम दोगुनी करने का टारगेट।
- किसानों के लिए 12 राज्यों में ई-पोर्टल।
- सिंचाई के लिए 20 हजार करोड़ का नाबार्ड फंड।
- 3 साल में 5 लाख एकड़ जमीन ऑर्गेनिक खेती के दायरे में होगी। 412 करोड़ रुपए आॅर्गेनिक फार्मिंग के लिए अलॉट किए जाएंगे।
- 5500 करोड़ रुपए फसल बीमा योजना के लिए।
- मार्च 2017 तक सॉइल हेल्थ कार्ड के दायरे में 14 करोड़ किसान आएंगे।
- अगले फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक 23 सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।
- पांच साल के लिए सिंचाई प्रोजेक्ट पर 86500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- सिंचाई योजना के लिए 20000 करोड़ रुपए का नाबार्ड फंड बनेगा।
- सरकार रूरल और इंफ्रा सेक्टर के लिए एडिशनल रिसोर्सेस मुहैया कराएगी।
2. हेल्थ: सस्ती दवाओं के लिए देशभर में खुलेंगे 3 हजार स्टोर
- नई हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम को लॉन्च किया जाएगा। यह एक फैमिली के लिए 1 लाख रुपए की होगी।
- नेशनल डायलिसिस सर्विस शुरू की जाएगी।
- प्राइमिनिस्टर जन-औषधि योजना : देशभर में सस्ती दवाओं के 3 हजार स्टोर खुलेंगे।
- न्यू हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत हर फैमिली को एक लाख रुपए का हेल्थ कवर मिलेगा।
- सीनियर सिटीजन को 30 हजार रुपए तक एडिशनल टॉप-अप पैकेज मिलेगा।
3. वुमंस: एलपीजी गैस कनेक्शन मिलेगा
- गरीब महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन देने पर जोर रहेगा।
- बीपीएल फैमिली को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए 2 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
4. एजुकेशन: स्कूल-कॉलेज में मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट
- स्कूल कॉलेज में डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेंगे।
- दो साल में 62 नए नवोदय स्कूल खोले जाएंगे।
- एजुकेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए शुरुआती स्तर पर 1000 करोड़ रुपए की मदद की जाएगी। इसके लिए हाई एजुकेशन में एक एजेंसी बनेगी।
- 1500 स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलेंगे। इसके लिए 1804 करो़ड़ रुपए अलॉट किया गया है।
- एससी-एसटी एजुकेशन हब बनाए जाएंगे।
5. EPF: नएम्प्लॉइज को PF का हिस्सा 3 साल तक सरकार देगी
- EPF का दायरा बढ़ाया जाएगा।
- नए एम्प्लॉइज के PF का हिस्सा तीन साल तक सरकार देगी।
- सरकार EPF के लिए 1000 करोड़ का फंड देगी।

6. टैक्स: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
-इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
- हाउस रेंट छूट की लिमिट 24 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपए।
- 80 जीजी के तहत 5 लाख से कम इनकम वालों के लिए टैक्स स्लैब 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपए।
7. कारें: हर तरह की कार महंगी
- एसयूवी पर 4 फीसदी इंफ्रा सेस लगेगा।
- डीजल कारों पर 2.5 फीसदी इंफ्रा सेस लगेगा।
- छोटी कार पर 1 फीसदी सेस लगेगा।
-10 लाख से ज्यादा कीमत वाली कार पर 1 फीसदी एडिशनल चार्ज देना होगा।
8. महंगा: गारमेंट और गोल्ड महंगा
- ब्रांडेड रेडीमेड गारमेंट महंगे।
- सोने के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी 1 फीसदी बढ़ी।
- ज्वैलरी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ 12.5 फीसदी एक्साइज ड्यूटी का प्रॉविजन।
- बीड़ी के अलावा बाकी सभी तंबाकू प्रॉडक्टस पर 10-15 फीसदी टैक्स बढ़ा।
9. घर: ब्याज में 50 हजार की छूट
- पहली बार घर खरीदने पर ब्याज में 50 हजार की छूट। यह 50 लाख से कम के मकान पर होगी।
- एक करोड़ रुपए से ज्यादा आय वालों पर 12 की जगह 15 फीसदी सरचार्ज लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...