आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 फ़रवरी 2016

ठाणेः फैमिली के 14 लोगों का किया मर्डर, घर में पार्टी के बहाने सबको किया था इकट्ठा



आरोपी हसन (फाइल फोटो)। ठाणे में इसी शख्स ने अपनी फैमिली के 14 लोगों का मर्डर कर दिया। फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
आरोपी हसन (फाइल फोटो)। ठाणे में इसी शख्स ने अपनी फैमिली के 14 लोगों का मर्डर कर दिया। फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
मुंबई. महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने 14 लोगों का मर्डर कर दिया। अपनी ही फैमिली के सात बच्चे और 7 महिलाओं को मारने के बाद आरोपी ने भी सुसाइड कर लिया। घटना शनिवार रात 12 बजे के बाद की है। बताया जा रहा है कि हसन वरेकर नाम के आरोपी ने पार्टी के बहाने सबको घर पर बुलाया था। गोश्त काटने वाले धारदार हथियार से किया मर्डर, खाने में जहर मिलाने का भी शक...
-जानकारी के मुताबिक, घर में शनिवार को एक पार्टी रखी गई थी।
- रात 2 बजे के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा और शोर सुना।
- इसके बाद लोगों ने खिड़की तोड़ी और एक महिला को जिंदा बचाया। वह आरोपी शख्स की बहन बताई जा रही है, जिसका नाम सुबिया भारमार है। उसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है।
- अभी तक उसके शॉक में होने के कारण पुलिस उसका स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं कर पाई है।
- ठाणे में घोरबंदर रोड के पास के इस घर से लोगों ने आरोपी की बहन को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
- मौके पर पुलिस कमिश्नर और फॉरेंसिक टीम पहुंची है।
- ठाणे पुलिस के एक अफसर के मुताबिक, ''आरोपी ने गोश्त काटने वाले धारदार हथियार से मर्डर किया। पुलिस घर की तलाशी ले रही है। ''
मरने वालों में कौन-कौन?
- पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने सबसे पहले अपने मां-बाप और दो बहनों की हत्या की।
- इसके बाद एक-एक कर चार और महिलाओं को मार डाला। उसने कुल 6 महिलाओं की हत्या कर दी।
- मरने वाले सात बच्चों में एक दो महीने की बच्ची भी शामिल है।
- अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी हसन ने मार डाला।
आरोपी के हाथ में मिला धारदार हथियार

- बताया जा रहा है कि जब पुलिस घर में पहुंची तो हसन फंदे से लटका था।
- उसके हाथ में वही धारदार हथियार था जिससे उसने अपने घरवालों को मारा था।
- जानकारी के मुताबिक, 30-32 साल का हसन नवी मुंबई में एक एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट कंपनी में काम करता था।
- हसन के रिश्तेदार सलीम ने एक न्यूज चैनल को बताया, ''हसन एक नेक लड़का था। कोई सोच भी नहीं सकता है कि उसने ऐसा किया होगा।''
क्यों दिया घटना को अंजाम?
- ठाणे के ज्वाइंट सीपी आशुतोष डूमरे ने कहा, ''फैमिली के अंदर कोई वजह हो सकती है। गांववालों-रिश्तेदारों से बात की जा रही है। ''
- ''जांच के बाद ही हो साफ हो पाएगा कि ऐसा क्यों किया।''
- हालांकि, जिस तरह से पार्टी के बहाने सबको घर बुलाना उससे क्लियर हो गया है कि आरोपी ने पहले ही साजिश रची थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...