आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 नवंबर 2015

पंडित नेहरू को कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हर दिल अज़ीज़ प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट ने पंडित नेहरू को जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि दी तो कोटा जिला कांग्रेस कार्यालय में यह काम अल्पसंख्यक विभाग के अख्तर खान अकेला ,,अब्दुल करीम खान ,,साजिद जावेद ,,तबरेज़ पठान ,,नरेश विजय वर्गीय ,,क्रान्ति तिवारी सहित दूसरे साथियों ने किया ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोटा संभाग अल्पसंख्यक विभाग ,,कोटा देहात ,, कोटा शहर अल्पसंख्यक विभाग द्वारा कोटा जिला कांग्रेस कमेटी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर एक संगोष्ठी आयोजित कर ,,पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश का मूलभूत ढांचा तय्यार कर खुशहाली का ,,सुरक्षा का ,,विकास का ,,साम्प्रदायिक सद्भाव का ,,सभी को न्याय का ,,फार्मूला देने वाला बताकर उन्हें श्रद्धांजलि दी ,,,,,,,,,,,,,,कोटा जिला कांग्रेस कार्यालय में पंडित नेहरू की कोटा के विकास से जुडी यादों का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा के ,,कोटा का विकास मॉडल ,,खुशहाल मॉडल ,,,पंडित नेहरू की ही देन रहा है ,,यहां पंडित नेहरू ने गांधी सागर बाँध ,,फिर कोटा बैराज बाँध बनवाकर चंबल के किनारे ,पानी ,,बिजली ,,खुशहाली की सौगात दी ,,नतीजन कोटा एक उद्योग नगरी बना ,,यहां की फसलों की रौनक देखकर किसानो के चहरे पर रौनक लौटी ,,पंडित नेहरू घंटाघर क्षेत्र में भी गए और केथुन कोटा साडी के हाथ करघा उत्पाद को भी उत्साहवर्धन कर सराह कर गए थे ,,वक्ताओं ने कहा के कोटा को विकसित कर ,,उद्योगनगरी ,,शैक्षिक नगरी ,,हथकरघा उत्पाद नगरी ,,,,कृषक उत्पाद नगरी बनाने की सोच सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू की थी और आज कोटा में देश विदेश के बच्चे शिक्षा लेकर नाम इसी चाचा नेहरू की दूर दृष्टि सोच के कारन कमा रहे है ,,,,वक्ताओं ने कहा कोटा तो एक मॉडल है इसी तरह से भारत देश में जब अराजकता का माहोल था ,,,कुप्रबंध था ,,पांच सो रियासतों को जोड़कर राष्ट्रनिर्माण करना था ,,,,राजनीति में असहयोग भी था तब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सभी को शिक्षा ,,सभी को रोज़गार ,,सभी को चिकित्सा ,,सभी को सम्मान ,,साम्प्रदायिक सद्भाव का अभियान चलाते हुए सभी को रोटी ,,कपड़ा ,,मकान मिले ,,सीमा के जवानो को सुरक्षा के लिए आधुनिक हथियार मिले ,,किसानो को पानी ,,बिजली ,,खाद मिले ,,,,देश को एक करने के लिए सड़के ,,रेल लाइने ,,हवाई सेवाएं मिले ,,,स्कूलों में शिक्षा हो ,,बच्चे जो देश का भविष्य है उन्हें कुपोषण से मुक्ति मिले ,,,उन्हें शिक्षा मिले ,,हिम्मत के साथ अच्छे संस्कार मिले ताकि देश का भविष्य बेहतर से बेहतर हो सके ,,इसी सोच के साथ उन्होंने राष्ट्र का निर्माण किया ,,,वक्ताओं ने कहा के आज जो लोग गद्दार थे ,,जो लोग अंग्रेज़ों के मुखबीर थे ,,जो लोग माफीनामा लिखकर अंग्रेज़ो से पीछा छुड़ा रहे थे ,,जिन लोगों ने आज़ाद भारत में पहली आतंकवादी घटना अंजाम देकर महात्मा गांधी का क़त्ल किया फिर जेल से बचने के लिए खुद के संगठन को सिर्फ सांस्कृतिक संगठन बताया ,,आज वही लोग पंडित नेहरू की छवि खराब करने के लिए उन पर उँगलियाँ उठा रहे है ,,वक्ताओं ने एक जुट होकर अख़बारों में ,,टीवी में ,,सोशल मीडिया में ,,सभाओं में हर तरह से भारत के विकास के रोल मॉडल रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू पर कीचड़ उछालने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने का आह्वान किया ,,,,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्सपसंख्य्क विभाग कोटा संभाग के प्रवक्ता ने बताया के जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में,,, पंडित नेहरू और भारत संरक्षण ,,,विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता कोटा संभाग अध्यक्ष एडवोकेट अख्तर खान अकेला ने की जबकि संगोष्ठी में मुख्य वक्ता नेहरू विचारक ,,चिंतक वरिष्ठ कोंग्रेसी नरेश विजय वर्गीय थे ,,,विशिष्ठ अतिथी और वक्ता के रूप में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जुझारू क्रन्तिकारी नेता क्रान्ति तिवारी थे ,,,,,अन्य केशव तिवारी वरिष्ठ कोंग्रेसी थे ,,,,जबकि कोटा अल्सपंख्य्क विभाग के अध्यक्ष अब्दुल करीम खान ,,देहात अध्यक्ष साजिद जावेद कार्यक्रम के आयोजक थे ,,तबरेज़ पठान ने बताया के कार्यक्रम का कामयाब संचालन हरपाल सिंह राणा ,,,पूर्व पार्षद उमर सी आई डी ने किया ,,,,,गोष्ठी को नरेश विजय वर्गीय ,,,,क्रान्ति तिवारी ,,अख्तर खान अकेला ,, दिनेश खटीक , अब्दुल कलीम मंटू ,,,तरेंद्र पाल सिंह ,,,ज़ीशान अली ,,,युथ कांग्रेस के इसरार भाई ,,,कोटा शहर अध्यक्ष अब्दुल करीम खान ,, देहात अध्यक्ष साजिद जावेद ,,,कैलाश बंजारा ,,,केशव तिवारी ,,सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया ,,देर रात तक चली इस गोष्ठी में नरेश विजय वर्गीय ,,शाहिद भाई ,,,ट्रेंडर पल सिंह ,,एडवोकेट इमरान ,,गुरमीत सिंह टाक ,,,शाकिर अली ,,,संतोष कुमार सुमन ,,,आशीष ,,रंजनवाल ,,,सागर वर्मा ,,हवश अहमद ,,सलीम गोरी ,,बशीर अहमद ,,,गोकुल यादव ,,अख्तर हुसेन ,,,अकबर कुरैशी ,,,सोनू पठान ,,शरजील अहमद राहीन ,,,,सलमान खान ,,शाहिद कुरैशी ,,,अब्दुल कलीम मंटू ,,कपिल बनानी ,,,वर्जिलियस हैरी सहित कई लोग मौजूद थे ,,,,,,,,,,,,,,,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...