आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

30 मार्च 2015

तीन-चार महीने में हो जाती मौत, लेकिन मधुमक्खी ने काटा तो बच गई जान


(सांकेतिक फोटो)
वह कैलिफोर्निया में थी, हॉस्पिटल जाने से इनकार कर चुकी थी और मरने का इंतजार कर रही थी। असल में वह इलाज करा-करा के थक चुकी थी। किसी डॉक्टर के पास उसकी बीमारी इलाज नहीं था। उसके सारे पैसे खत्म हो गए थे। लेकिन एक दिन कुछ वक्त के लिए वह कमरे से बाहर निकली और एक टूटी हुई दीवार के सहारे खड़ी हो गई। अचानक एक मधुमक्खी उसके सिर से टकराई और उसे एक झटका-सा लगा। फिर उसके चारों ओर मधुमक्खियां ही मधुमक्खियां और उनकी घनघनाहट वाली गुंज थी। सारी मधुमक्खियां उसे काट रही थीं। उसका इलाज शुरू हो चुका था... और वह बच गई।
यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, हकीकत है। ऐसा अमेरिका की 45 साल की महिला एली लोबेल के साथ हुआ। दरअसल, जब वह 27 साल की थी तो उसे एक कीड़े ने काटा था। इस कीड़े के काटने से उसे लाइम नामक बीमारी हो गई थी। इस बीमारी में लोगों को लगातार बुखार रहता है और शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्ते हो जाते हैं। लाइम बीमारी अमेरिका में हर साल 3 लाख लोगों को होती है। पहले यह लाइलाज बीमारी मानी जाती थी, लेकिन अब इसका इलाज मुमकिन हो गया है। लेकिन सालों पहले जब एली को यह बीमारी हुई, तो डॉक्टर इसे पहचान ही नहीं सके। बाद में इतनी देर हो गई कि इलाज मुमकिन नहीं था। धीरे-धीरे उसका उठना-बैठना भी मुश्किल हो गया। चल पाना तो दूर की बात है। वह बताती है कि अगर मधुमक्खियां नहीं काटतीं तो तीन-चार महीने में उसकी मौत हो जाती।
एली को अफ्रीकन प्रजाति की मधुमक्खियों ने काटा था। मधुमक्खियों के शरीर में कई तरह के केमिकल होते हैं। इसी केमिकल से मधुमक्खियां शहद भी तैयार करती हैं। इस मामले में भी मधुमक्खियों के भीतर मौजूद केमिकल ने महिला के लिए दवा का काम किया और वह बच गई। आज वह बिल्कुल स्वस्थ है और उसकी कहानी दुनिया भर में पढ़ी जा रही है। कई डॉक्टर और साइंटिस्ट भी इस मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...