आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 जनवरी 2015

शाही शादी में राजकुमार ने पहनी सोने की ड्रेस, दुल्हन के लिए लाखों का लहंगा


उदयपुर. लक्ष्यराज सिंह उदयपुर के राजकुमार हैं और उनकी शादी उड़ीसा की राजकुमारी निवृति कुमारी के साथ हुई। शाही घराने के इस राजकुमार की शादी का कार्यक्रम महीनों तक चला। इस शादी में राजकुमार के लिए सोने की शेरवानी बनवाई गई थी। साथ ही दुल्हन के लिए बने लहंगे में सोने और चांदी के तार लगाए गए थे। यहीं नहीं यह शादी इतनी भव्य थी कि राजकुमारी के घर उदयपुर से ट्रेंड हाथी भेजा गया था। 
शाही शादी में राजकुमार ने पहनी सोने की ड्रेस, दुल्हन के लिए लाखों का लहंगा

इस शाही शादी के लिए 51 पंडितों ने कराई पूजा
करीब 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ बरात को रवाना किया। आमेर के हाथी मंगल ने पूरे शृंगार के साथ सज-धज कर निकासी में सलामी दी। 
 
राजकुमारी ने पहना था 21 लाख का लहंगा
राजकुमारी के लिए 21 लाख का लहंगा तैयार किया गया था। जिसमें सोने और चांदी के तार लगाए गए थे। यह लहंगा उदयपुर के शाही परिवार की तरफ से भेजा गया था। इस लहंगे की खासियत यह थी कि यह बेस रॉयल कलर (रेड टोन, ट्रेडिशनल रेड और रॉयल केसरिया हल्दी) में था। इस पर सोने चांदी के साथ बारीक जरी का भी काम हुआ था।
 
राजकुमार के लिए सोने की शेरवानी
राजकुमार लक्ष्यराज सिंह के लिए 11 सूट बनवाए गए थे, जिनमें वेडिंग शेरवानियां, सूट, ब्रिजिश व नैरो जैकेट तैयार किए गए थे। इनके बटन सोने-चांदी के थे, जिन पर कोट ऑफ आम्र्स (राज चिह्न) का निशान बना था।
 
पुरुष वर्ग के लिए 100 ड्रेसेस, प्रत्येक की कीमत एक लाख रुपए
इस शाही शादी में सभी सभी पुरुष वर्ग के लिए 100 ड्रेसेस बनवाए गए थे। एक सूट का खर्च लगभग एक लाख रुपए था। वहीं एचआरएच ग्रुप प्रबंध न्यासी अरविंदसिंह मेवाड़ ने अपने समधी कनक वर्धन सिंह देव के लिए भी स्पेशल मारवाड़ी स्टाइल का सूट तैयार करवाया था।
 
37 साल बाद महल में आई नई बहू
मेवाड़ राजघराने के परिवार के लगभग 37 साल बाद सिटी पैलेस के शंभू निवास में नई बहू ने कदम रखे। इससे पहले अरविंद सिंह मेवाड़ विजिया राज कुमारी को ब्याह कर लाए थे। हालांकि इससे पूर्व भी लक्ष्यराज की बहनों का विवाह हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...