आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 जनवरी 2015

फ्रांस: मैगजीन दफ्तर पर हमला करने वाले बंदूकधारियों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट


पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो के हेडक्वार्टर पर बुधवार को हुए आतंकी हमले के आरोपी दोनों बंदूकधारियों के उत्तरी फ्रांस में होने की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पुलिस ने उन्हें लोकेट कर लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने एक पेट्रोल पंप को लूट लिया। दोनों ने वहां से खाना और पेट्रोल लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बता दें कि तीन बंदूकधारियों ने चार्ली हेब्दो के दफ्तर पर हमला बोलकर 10 पत्रकार समेत 12 लोगों की हत्या कर दी थी। इसमें मैगजीन के एडिटर-इन चीफ स्टीफन चार्बोलर भी शामिल थे। यह मैगजीन पैगंबर पर कार्टून छापने को लेकर विवादों में रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद कहा कि उन्होंने बदला ले लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों में से एक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मामले में सात अन्य लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पूरे पेरिस में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
लियोन में स्नाइपर के साथ मोर्चा संभाले पुलिसकर्मी।
लियोन में स्नाइपर के साथ मोर्चा संभाले पुलिसकर्मी।
मैगजीन दफ्तर पर हुए हमले के बाद देश का माहौल बिगड़ता नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चार्ली हेब्दो शूटआउट के बाद पूरे फ्रांस में मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक खबर के मुताबिक, पश्चिमी पेरिस में ला मेंस में गुरुवार को एक मस्जिद पर ग्रेनेड फेंके गए। खबर के मुताबिक, चार ग्रेनेड फेंके गए। एक ग्रेनेड फट गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने न फटे हुए ग्रेनेड बरामद किए हैं। इसके अलावा, इस मस्जिद पर देर रात फायरिंग किए जाने की भी खबर है। 
 
फिर हुई फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत  
वहीं, चार्ली हेब्दो शूटआउट से मिलते-जुलते दो और मामले गुरुवार को सामने आए। पहली वारदात पेरिस के दक्षिण में स्थित मालाकॉफ में हुई, जहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक बंदूकधारी ने ऑटोमैटिक राइफल से गोलीबारी की। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक स्वीपर घायल हो गया। दरअसल, बुधवार के हमले के बाद पुलिस ऑपरेशन चल रहा था। महिला पुलिस अधिकारी एक सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर जांच के लिए रुकी थी कि तभी फायरिंग शुरू हो गई। गोली चलाने के बाद हमलावर मेट्रो में सवार होकर फरार हो गया। दूसरा मामला लियोन का है। धमाका एक कबाब की दुकान में हुआ, जो एक मस्जिद के करीब में ही स्थित है। इस मामले में कोई घायल नहीं हुआ है। इलाके को खाली करा लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...