आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 जनवरी 2015

ये है वाड्रा परिवार, 13 की उम्र में शुरू हो गई थी प्रियंका-रॉबर्ट की प्रेम कहानी


नई दिल्ली. 12 जनवरी प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन है। अपना 43वां जन्मदिन मना रही प्रियंका गांधी अक्सर राजनीति से दूरी बनाए रखने की बात कहा करतीं थीं। अब अक्सर उनके सक्रीय राजनीति में शामिल होने की चर्चा होती रहती है। अभी तक प्रियंका ने खुद को रायबरेली और अमेठी तक सीमित रखा है। 
 
बांए से प्रियंका, मिराया, रॉबर्ट वाड्रा
बांए से प्रियंका, मिराया, रॉबर्ट वाड्रा
अपनी मां और भाई के संसदीय क्षेत्रों में वो अक्सर नजर आती हैं। दो बच्चों की मां प्रियंका बचपन से ही बेहद शालीन रही हैं। उनका मानना है कि राजनीति से अलग रह कर भी लोगों के लिए काम किया जा सकता है। 
 
प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी के दिन दिल्ली में ही हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री भी ली है। प्रियंका गांधी की शादी दिल्ली के एक व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा से हुई है। ये शादी 10 जनपथ गांधी आवास पर 18 फरवरी 1997 के दिन हुई थी। दोनों के रैहान नाम का एक बेटा और मिराय नाम की एक बेटी है। रैहान प्रियंका गांधी के साथ रैलियों में अक्सर दिखते हैं। 
 
13 की उम्र में शुरू हुई प्रेम कहानी
 
देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में जन्‍मी प्रियंका कड़ी सुरक्षा में पली-बढ़ी। इस दौरान न तो वह किसी से ज्‍यादा दोस्‍ती कर सकी और न ही ज्‍यादा किसी से घुल-मिल सकी। इस बीच उनकी जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आए, जब उसके सबसे करीबी भी एक-एक करके दूर होते चले गए। जब वह 13 साल की थीं तो उन्‍होंने स्‍कूल में पढ़ने वाले राबर्ट वाड्रा को देखा। स्कूल में साथ पढ़े राबर्ट को देखते ही उन्‍हें पहली नजर में उनसे प्‍यार हो गया। रॉबर्ट वाड्रा अक्सर प्रियंका के घर आते-जाते रहते थे। वे राहुल गांधी के भी अच्छे दोस्त बन गए थे। देश के सबसे बड़े राजनैतिक घराने की बेटी को प्रपोज करने के लिए भी रॉबर्ट को काफी हिम्मत दिखानी पड़ी। आखिर कार 18 फरवरी 1997 में दोनों की शादी हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...