झांसी.
महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके पति को आधा दर्जन लोगों ने
केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। वारदात को पीड़ित के घर में ही अंजाम दिया
गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। 50 से ज्यादा जले पीड़ित शख्स को
मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने पांच
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
हुई है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी दलित नरेंद्र अहिरवार कुछ समय पहले
झांसी से करीब 10 किलोमीटर दूर राजगढ़ गांव में रहते थे। राजगढ़ के ही कुछ
दबंग उनकी पत्नी से छेड़छाड़ करते थे। लगातार इस तरह की हरकतों से परेशान
होकर वह राजगढ़ छोड़कर परिवार के साथ झांसी के ईसाई टोला में रहने लगे।
जगह बदलने के बाद भी दबंगों ने इनका पीछा नहीं छोड़ा। पत्नी सोना ने
बताया गया कि परेशान करने वाला राजगढ़ निवासी व्यक्ति बुधवार को उनके घर आ
धमका। अन्य पांच लोग भी उसके साथ थे। इन्होंने पति को घर से बाहर बुलाया और
गालीगलौज करते हुए पकड़ लिया। उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और
फरार हो गए।
व्यक्ति को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित 50 फीसदी से अधिक झुलसा है। प्रेमनगर थाना
में तीन नामजद और दो अज्ञात सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)