आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

09 नवंबर 2014

कैबिनेट का हुआ बंटवारा, पर्रीकर को रक्षा मंत्री और सुरेश प्रभु को मिला रेलवे

फोटो: रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार के तहत शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ 21 मंत्री। 
 
नई दिल्ली. 5 माह पुरानी मोदी सरकार का रविवार को कुनबा बढ़ गया। लेकिन शिवसेना के साथ बंटवारे का भी विस्तार हो गया। शिवसेना आखिरी तक अपनी पसंद (अनिल देसाई) को मंत्री बनाने पर जोर देती रही। लेकिन मोदी सुरेश प्रभु पर अड़े रहे। अंतत: प्रभु ने शपथ से चार घंटे पहले शिवसेना से इस्तीफा दे दिया। मोदी ने उन्हें बाकायदा भाजपा की सदस्यता दिलवाई। और अपनी ही पार्टी के कोटे से मंत्री बना दिया। मोदी के इस दांव से उद्धव ठाकरे तिलमिलाए। कहा- वह अपमान सहने जितने लाचार नहीं हैं। बाद में अगर-मगर की भाषा बोलने लगे। कहा- अगर महाराष्ट्र में भाजपा ने एनसीपी से समर्थन लिया तो गठबंधन की संभावना भी खत्म समझो। 
 
बहरहाल, मोदी के नए मंत्रियों में प्लंबर से लेकर आईआईटियन, ओलिंपियन, गायक, क्रिकेटर तक हैं। रक्षामंत्री बनाए गए मनोहर पर्रीकर ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हर्षवर्धन से स्वास्थ्य मंत्रालय लेकर हल्का मंत्रालय दिया है। ताकि वे दिल्ली चुनाव पर फोकस कर सकें।
 
21 नए मंत्री अब कुल 66 मंत्री, लिमिट से 16 कम
 
04 कैबिनेट मंत्री
 
चारों नए चेहरे - गोवा से मनोहर पर्रीकर (रक्षा),   महाराष्ट्र से सुरेश प्रभु (रेल), हिमाचल से जेपी नड्‌डा (स्वास्थ्य), हरियाणा से चौधरी बीरेंद्र सिंह (ग्रामीण विकास) 
 
03 राज्यमंत्री
 
(स्वतंत्र प्रभार) तीनों नए चेहरे - तेलंगाना से बंडारू दत्तात्रेय (श्रम और रोजगार), बिहार से राजीव प्रताप रूडी (कौशल विकास और उद्यमशीलता), उत्तरप्रदेश से डॉ. महेश शर्मा (संस्कृति और पर्यटन)। 
 
14 राज्यमंत्री
 
उत्तरप्रदेश से मुख्तार अब्बास नकवी (अल्पसंख्यक मामले), बिहार से रामकृपाल यादव (पेयजल और स्वच्छता), गुजरात से हरिभाई पार्थीभाई (गृह), राजस्थान से सांवरलाल जाट (जल संसाधन और गंगा), गुजरात से मोहनभाई कुंडरिया (कृषि), बिहार से गिरिराज सिंह (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम), महाराष्ट्र से हंसराज अहीर (रसायन और उर्वरक), उत्तरप्रदेश से रामशंकर कठेरिया (मानव संसाधन), आंध्र से वाईएस चौधरी (पृथ्वी विज्ञान), झारखंड से जयंत सिन्हा (वित्त), राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (सूचना एवं प्रसारण), प. बंगाल से बाबुल सुप्रियो (शहरी विकास), उत्तरप्रदेश से साध्वी निरंजन ज्योति (खाद्य प्रसंस्करण), पंजाब से विजय सांपला (सामाजिक न्याय और अधिकारिता)। 
 
05 का भार कम
 
कैबिनेट-  वित्तमंत्री अरुण जेटली से रक्षा लेकर सूचना प्रसारण मंत्रालय दिया। 
दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से कानून वापस लिया। 
सड़क परिवहन मंत्री गडकरी से ग्रामीण विकास लिया।
राज्यमंत्री- पर्यावरण मंंत्री प्रकाश जावड़ेकर से सूचना प्रसारण लिया। 
वाणिज्य उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण से कॉर्पोरेट, वित्त वापस लिया।
 
अब ऐसा है सरकार का चेहरा-
 
8 महिलाएं (12 फीसदी)
 
मोदी के मंत्रिमंडल में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। जबकि यूपीए-2 में 9 महिलाएं (11%) थीं। स्मृति ईरानी सबसे युवा (38 वर्ष) और नजमा हेपतुल्ला सबसे उम्रदराज (74 वर्ष) मंत्री हैं।
 
34 स्पेशलिस्ट (54 फीसदी)
 
15 वकील : अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, जेपी नड्‌डा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रामकृपाल यादव के पास लॉ की डिग्री।
10 आर्थिक विशेषज्ञ : जयंत सिन्हा, निर्मला सीतारमण, राजीव प्रताप रूडी।
3 आईआईटीयन : मनोहर पर्रीकर, जयंत सिन्हा और मनोज सिन्हा।
4 डॉक्टर : हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह, महेश शर्मा और संजीव बालियान।
2 सीए : पीयूष गोयल और सुरेश प्रभु।
 
59 वर्ष है अब मोदी मंत्रिमंडल के सदस्यों की औसत उम्र।
 
73 वर्ष थी मनमोहन सरकार के मंत्रियों की औसत आयु।
 
07 मंत्री संघ से जुड़े हैं। 
 
मोदी ब्रांड पर्रीकर बने रक्षा मंत्री
 
सरकार में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, विदेश मंत्री, वित्तमंत्री के बाद सबसे बड़ा पद रक्षा मंत्री का होता है। पर्रीकर की काम करने की शैली मोदी की ही तरह है। वैसी ही सख्ती, कड़े फैसले लेने की क्षमता, मीडिया से दूरी और अपने अलावा किसी पर भरोसा नहीं करना। 
 
मनोहर पर्रीकर अब सुरक्षा मामलों की कैबिनेट के सदस्य होंगे। अभी इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ, जेटली और सुषमा ही हैं।
 
जॉर्ज जैसी सादगी: फर्नांडीस (पूर्व रक्षामंत्री) की तरह सादगी से रहते हैं। खुद कार ड्राइव करते हैं। निजी मकान में रहते हैं।

वीपी जैसे तेवर: विश्वनाथ प्रताप सिंह (बतौर रक्षामंत्री) ने अपने ही पीएम (राजीव) पर बोफोर्स घोटाले का आरोप लगा दिया था। वैसे ही, पर्रीकर ने अपने नेता आडवाणी को सड़ा हुआ अचार तक कह दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...