आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 अक्तूबर 2014

तूफान 'हुदहुद' ने आंध्र और ओडिशा में ली 6 की जान, भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे रद्द

फोटो: समुद्री तूफान की वजह से विशाखापट्‌टनम में कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं।
 
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठा समुद्री तूफान हुदहुद अब हल्का पड़ गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। कैबिनेट सचिव अजीत सेठ ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान हुदहुद मंद पड़ गया है, हवाएं 90-100 किमी/घंटे की रफ्तार से बह रही हैं। आंध्र प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा कि हालात का त्वरित आकलन कर वहां पुनर्वास का इंतजाम किया जाएगा। प्रभावित इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बारिश होगी।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 3-3 लोगों के मरने की बात सामने आ रही है। कैबिनेट सचिव अजीत सेठ ने कहा है कि मरने वालों की तादाद के बारे में सोमवार की सुबह तक पुष्टि की जा सकेगी। इस बीच, खराब मौसम के चलते 14 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला वनडे रद्द कर दिया गया है।
 
हुदहुद तूफान रविवार सुबह 11.30 बजे विशाखापट्‌टनम के पास कैलाशगिरी में तट से टकराया। तूफान का दायरा 40 किलोमीटर का रहा। दिन में आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कई जगहों पर 180 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। समुद्र में 10 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठते देखा गया। 
 
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश
हुदहुद के कारण विशाखापट्‌टनम में कई पेड़ उखड़ गए और मकानों और दुकानों पर लगे बोर्ड्स उड़ गए। विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। तेज हवाओं के अलावा भीषण बारिश ने भी तटीय इलाकों में खासा नुकसान पहुंचाया है।
 
कई जिलों में बिजली गुल
तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में विद्युत प्रणाली पूरी तरह ठप हो चुकी है। इनमें विशाखपत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम प्रमुख हैं। इन इलाकों में यातायात भी पूरी तरह ठप है। राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों को एहतियातन तौर पर बंद कर दिया गया है। 
 
क्या होगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि विशाखापट्टनम पहुंचने के बाद हुदहुद आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी, ईस्ट गोदावरी और विजयनगरम होते हुए श्रीकाकुलम में प्रवेश करेगा और ओडिशा के अन्य तटीय इलाकों से भी टकराएगा। इसकी वजह से इन जगहों पर 24 से 25 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इन दोनों राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी हुदहुद के कारण भारी बारिश की आशंका है।
 
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया कि तूफान की वजह से बारिश का दौर 15 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
 
राहत कार्य तेज
तूफान से मचने वाली तबाही के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य की पूरी तैयारी है। नौसेना की 10 टीमें विशाखापट्‌टनम में और 5 टीमें श्रीकाकुलम में तैनात की गई हैं।
 
हेल्पलाइन नंबर
नई दिल्ली- 011- 23093563, 23093566
ओडिशा - 1948
आंध्र प्रदेश -1949
 
ईस्ट कोस्ट रेलवे की तरफ से जारी नंबर
विशाखापत्तनम: 0891-2842415, 08978080999
कटक: 06712510131
पुरी: 06752226717
भुवनेश्वर: 0674-2532233
कंट्रोल रूम: 0674-2303110, 08455885999

2 टिप्‍पणियां:

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...