आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

22 सितंबर 2014

पत्तियों से बना बुर्का पहन लोगों के बीच पहुंचीं महिला, जमकर हुई पिटाई


> पेटा की बेनजीर सुरैया सोमवार सुबह साथियों के साथ ताजुल मसाजिद के सामने सब्जी व पत्तियों से बना बुर्का पहनकर ईदुज्जुहा के मौके पर गो वेजिटेरियन (शाकाहारी बनें) का संदेश देने पहुंची।
 
> इसके विरोध में लोगों ने पेटा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
 
> पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को बचाया। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पेटा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया।
 
भोपाल. ताजुल मसाजिद के पास पशुओं की बलि को लेकर जागरुकता अभियान चलाने पहुंचे 'पेटा' के कुछ कार्यकर्ताओं की समाज विशेष के लोगों ने विरोध जताते हुए उनके साथ झूमाझटकी की। पुलिस ने पेटा की कार्यकर्ता बेनजीर सुरैया सहित अन्य दो महिलाओं के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है।
 
जानकारी के मुताबिक, ईद से पहले कुर्बानी का विरोध कर रही पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) की कार्यकर्ता बेनजीर सुरैया को विरोध के समय शाहजहांनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सब्जियों और पत्तियों से बना बुर्का पहने और हाथ में कुर्बानी न करने का संदेश दे रही महिला का मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया। थोड़ी ही देर में ताजुल मसाजिद के पास और हमीदिया अस्पताल के सामने सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और महिला और उसके साथ मौजूद वॉलंटियर्स से बदसलूकी करने लगे।
 
मामला बढ़ता देख पुलिस महिला और उसके साथियों को थाने ले आई। मौके पर मौजूद कलीम नकवी ने कहा कि जब तक महिला और पेटा लिखित माफी नहीं मांग लेते तब तक ये विरोध जारी रहेगा। मौके पर मौजूद सीएसपी सुनील पाटीदार ने कहा कि महिला एवं उसके साथी थाने में सुरक्षित है। इसके बाद लोग शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे जहां लिखित में महिला और पेटा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

1 टिप्पणी:

  1. बहुत ही गलत किया गया। यह जागरुकता का कार्यक्रम था, इससे किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए।

    जवाब देंहटाएं

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...