आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 मार्च 2014

बंद हुई MH370 की खोज, मलेशियाई पीएम ने किया एलान- विमान क्रैश होकर हिंद महासागर में गिरा


पर्थ। दो हफ्ते से ज्यादा चले खोज अभियान के बाद मलेशियाई पीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया है कि विमान क्रैश होकर हिंद महासागर में गिरा है। मलेशिया क पीएम रज्जाक ने कहा कि विमान की लास्ट लोकेशन पर्थ के पश्चिम हिस्से में दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि अगले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ MH370 के खोज अभियान के भी बंद कर दिया गया है। 
 
इससे पहले लापता मलेशियाई विमान MH370 की खोज में शामिल ऑस्ट्रेलियाई विमान को हिंद महासागर में मलबे के टुकड़े दिखे थे। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट के मुताबिक, इसकी जांच के लिए एक जहाज रवाना किया गया था। टोनी ने यह भी स्पष्ट किया था कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि मलबा MH370 का है या नहीं। 
 
टोनी एबॉट करे मुताबिक, समुद्र में दिखाई दिया मलबे का एक टुकड़ा गोल और दूसरा आयताकार है। इनमें से एक हरे या ग्रे रंग का और दूसरा नारंगी रंग का है। खबरों के अनुसार, यह मलबा चीनी विमानों द्वारा देखे गए मलबे से अलग है।  
 
चीन ने भी किया मलबा देखने का दावा
 
मलेशिया के लापता विमान MH 370 को लेकर सोमवार को चीन ने भी दावा किया था कि उसके खोजी विमान को दक्षिण हिंद महासागर में जो सफेद रंग की अज्ञात वस्तु दिखाई दी।
 
चीन ने संभावना जताई थी कि ये ऑब्जेक्ट लापता विमान के मलबे का हिस्सा हो सकते हैं। उधर, अमेरिका ने भी दक्षिण हिंद महासागर में अपने विशेष टोही विमोनों को भेजने का फैसला किया था। अमेरिका के इन टोही विमानों को ब्लैक बॉक्स की लोकेशन बताने में विशेषज्ञता हासिल है। 
 
फ्रांस ने भी किया था दावा 
 
ऑस्ट्रेलिया और चीन के बाद हाल ही में  फ्रांस ने भी दक्षिण हिंद महासागर में तैरती अज्ञात वस्तु की सेटेलाइट इमेज जारी की है। मलेशियन सरकार को दी गई इस तस्वीर में समुद्र में तैरते कुछ ऑब्जेक्ट दिखाई दिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...