आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 मार्च 2014

दागी येदियुरप्‍पा को BJP ने दिया टिकट, मोदी की सीट पर अब भी सस्‍पेंस



नई दिल्‍ली. बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में 52 नाम हैं। नरेंद्र मोदी का नाम इस सूची में भी नहीं है। अगली सूची 13 मार्च को आएगी। 
 
उम्‍मीदवार तय करने के लिए हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अनंत कुमार ने पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शिमोगा सीट से चुनाव लड़ेंगे। येदियुरप्‍पा भ्रष्‍टाचार के आरोप में फंसे थे, जिसके बाद भाजपा ने उन्‍हें कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री पद से हटा दिया था। 
 
येदियुरप्पा को करप्शन के कारण छोड़ना पड़ा था पद 
दक्षिण भारत में बीजेपी की इकलौती सरकार को बनाने का श्रेय येदियुरप्पा को दिया जाता रहा है। उन्होंने कर्नाटक में 2008 में बनी पहली भाजपा सरकार का नेतृत्व किया था, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें 2011 में पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक जनता पक्ष नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय किया था। 
 
बीजेपी के लिए आत्मघाती हो सकता है यह कदम!
बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार में हुए घोटालों को सबसे बड़ा मुद्दा बनाकर जनता के बीच में जा रही है। येदियुरप्पा को बीजेपी में शामिल कर बीजेपी पहले ही काफी आलोचना झेल चुकी है। अब उन्हें लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह सवाल उठना लाजिमी है क्या बीजेपी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में येदियुरप्पा भी सेनापति होंगे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बीजेपी की काफी आलोचना भी हो रही है। (आगे की स्लाइड में पढ़ें)
 
माकपा नेता सीताराम येचुरी पहले ही कह चुके हैं कि यूपी और कर्नाटक के पूर्व सीएम कल्याण सिंह और बीएस येदियुरप्पा भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता की घातक कॉकटेल है। लेकिन बीजेपी के महासचिव अनंत कुमार ने येदियुरप्पा का बचाव किया है। फिर भी येदियुरप्पा को टिकट दिए जाने को विरोधी पार्टी मुद्दा बना सकती हैं।
 
राज्यवार उम्मीदवारों की घोषणा
कर्नाटक- 20 
पश्चिम बंगाल- 17
असम - 05
ओडिशा- 05
केरल- 03
त्रिपुरा- 02
 
 
कर्नाटक के पूर्व सीएम भी उम्मीदवार
हुगली - चंदन मित्रा 
आसनसोल से गायक बाबुल सुप्रियो 
शिमोगा- बीसएस येदियुरप्पा  
धारवाड-  प्रह्लाद जोशी
बेंगलुरु दक्षिण- अनंत कुमार
 
बड़े नेताओं पर अभी नहीं खोले पत्‍ते
 
भाजपा ने अपने बड़े नेताओं की सीटों को लेकर अब तक पत्‍ते नहीं खोले हैं। पार्टी के पीएम पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी कहां से चुनाव लड़ेंगे, इस पर सबकी नजर है। खबरों के मुताबिक नरेंद्र मोदी दो सीटों - वाराणसी और अहमदाबाद ईस्‍ट - से चुनाव लड़ सकते हैं। माना यह भी जा रहा है कि राजनाथ सिंह को लखनऊ, मुरली मनोहर जोशी को कानपुर, लालकृष्‍ण आडवणी को गांधीनगर और कल्‍याण सिंह को एटा से उम्‍मीदवार बनाया जाएगा। लेकिन, इस बारे में पार्टी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...