आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 मार्च 2014

दिल्ली की 7 में से कितनी सीटों पर रह पाएगा कांग्रेस का कब्जा? जानिए



दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। लेकिन चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों को यदि लोकसभा चुनाव के नजरिए से देखें तो कांग्रेस का किसी भी सीट पर कब्जा नहीं रह गया है। नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की 10-10 विधानसभा सीटों में से एक सीट पर भी कांग्रेस नहीं जीत सकी थी, जबकि चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली की 10-10 सीटों में से महज 2-2 सीटें ही बचा पाई। उधर, भाजपा ने अपने सहयोगी पार्टी अकाली दल के साथ 32 सीटें हासिल की तो पहली बार चुनाव लड़ रही आप ने 28 सीटें जीतीं थीं। आइए देखें क्या है दिल्ली की लोकसभा सीटों की स्थिति-
सीट नं. 1 चांदनी चौक
मौजूदा सांसद : कपिल सिब्बल (कांग्रेस)
10 विधानसभा सीटें

आदर्श नगर (राम किशन सिंघल-भाजपा), शालीमार बाग (वंदना कुमारी-आप), शकूरबस्ती (सत्येन्द्र कुमार जैन-आप), त्रिनगर (नंद किशोर गर्ग-भाजपा), वजीरपुर (डॉ.महेन्द्र नागपाल-भाजपा), मॉडल टाउन (अखिलेशपति त्रिपाठी-आप), सदर बाजार (सोमदत्त-आप), चांदनी चौक (प्रहलाद सिंह साहनी-कांग्रेस), मटिया महल (शोएब इकबाल-जेडीयू),
बल्लीमारान (हारुन युसूफ-कांग्रेस)
कुल मतदाता : 13,92,395
पुुरुष मतदाता : 761364
महिला मतदाता : 630980, अन्य : 51
सीट नं. 2 उत्तर-पूर्वी दिल्ली
मौजूदा सांसद-जय प्रकाश अग्रवाल
10 विधानसभा सीटें

बुराड़ी (संजीव झा-आप), तिमारपुर (हरीश खन्ना-आप), सीमापुरी (धर्मेंद्र कुमार-आप), रोहताश नगर (जितेन्द्र कुमार-भाजपा), सीलमपुर (चौधरी मतीन अहमद-कांग्रेस), घोंडा (साहब सिंह चौहान-भाजपा), बाबरपुर (नरेश गौड़-भाजपा), गोकलपुर (रंजीत सिंह-भाजपा), मुस्तफाबाद (हसन अहमद-कांग्रेस), करावल नगर (मोहन सिंह बिष्ट)
कुल मतदाता : 18,67,000
पुरुष मतदाता : 1029098
महिला मतदाता: 837810
अन्य : 92

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...