आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

23 फ़रवरी 2014

केजरीवाल बोले-मुकेश अंबानी की एक जेब में मोदी तो दूसरी में राहुल गांधी


केजरीवाल बोले-मुकेश अंबानी की एक जेब में मोदी तो दूसरी में राहुल गांधी
नई दिल्ली.  अरविंद केजरीवाल ने रोहतक की रैली में मुकेश अंबानी, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ जबर्दस्त हमले किए। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस-दोनों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। रैली में केजरीवाल ने मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के स्विस बैंक खातों को सार्वजनिक कर दिया। केजरीवाल ने बताया कि स्विस बैंक में मुकेश अंबानी का खाता संख्या 5090160983 और अनिल अंबानी का खाता संख्या 5090160984 है।  
 
केजरीवाल के भाषण की मुख्य बातें इस तरह से हैं-
 
-चौधरी देवी लाल किसानों के असली नेता थे। 
-लेकिन देवी लाल के बाद जितने नेता आए, सबने लूटा है। उन्होंने गुंडागर्दी, लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। 
-हरियाणा के सीएम हुड्डा प्रॉपर्टी डीलर है। 
-किसानों की जमीन छीन-छीन कर रिलायंस को दे रहा है। जमीन डीएलएफ को दे रहा है। दलाल बनता घूम रहा है। 
-8000 एकड़ जमीन रिलायंस को दे दी। 22 लाख रुपए प्रति एकड़ किसानों को दे दी। मुकेश अंबानी से वोट ले लेना, जनता वोट नहीं देगा। 
-सेना का जवान देश के लिए मरता है तो मेरी पार्टी एक करोड़ रुपए का मुआवजा देगी। 
-दिल्ली में हमारी सरकार ने इस पर अमल करके दिखाया है। 
-इस देश को प्रधानमंत्री, राहुल गांधी या सोनिया गांधी इस नहीं बल्कि मुकेश अंबानी चला रहा है।
-मोदी पीएम बनते हैं तो इस देश को कौन चलाएगा, मुकेश अंबानी ही सरकार चलाएगा।
-मुकेश अंबानी के राज को खत्म करना है। 
-गैस के कुएं बीजेपी सरकार ने मुकेश अंबानी की कंपनी को सौंप दिए। 
-मुकेश अंबानी को सरकार नाजायज तरीके से हर साल 54 हजार करोड़ रुपए हर साल दे रही है। 
-एक अप्रैल से गैस के दाम बढ़ते ही, बिजली, खाने के सामान के दाम बढ़ जाएंगे। देश में त्राहि-त्राहि मच जाएगी।  
-बीजेपी और कांग्रेस वाले मिले हुए हैं। 
-मुकेश अंबानी के खिलाफ हमने एफआईआर दर्ज करवाई। जैसे ही यह हुआ, बीजेपी-कांग्रेस ने कहा कि यह गैर संवैधानिक है। 
-मोदी और राहुल गांधी दिन भर हेलिकॉप्टर में घूमते रहते हैं। 
-मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि उनके पास कितने हेलिकॉप्टर हैं, किसने दिए है। 
-मोदी की रैली में 50 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। मोदी जी का नाम बढ़ाने के लिए 400 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। 
-हमें जनता की सरकार चलानी आती है। 
-हमारी सरकार ने जितने काम किए हैं, उतना काम आजादी के बाद किस सरकार ने किए हैं। 
-मनीष सिसोदिया, राखी बिड़ला और सोमनाथ भारती ने जितना काम किया, उतना कौन करता है। 
-उसूलों के ऊपर इस्तीफा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस वालों ने मेरा लोकपाल बिल पास नहीं होने दिया। मैं कुर्सी से चिपकने नहीं गया था। मैं कहीं भाग कर नहीं गया था। 
-पूर्ण बहुमत मिलेगा तो दिल्ली में सरकार बनाएंगे और भ्रष्टाचार खत्म करेंगे।
-जिदंगी से खुश हो तो नरेंद्र मोदी को या राहुल गांधी को वोट दे देना। अगर लगता है कि दुख है तो 'आप' को वोट देना। 
 
रैली अहम क्यों रही?
 
रणनीतिक रूप से रोहतक की रैली 'आप' के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही, क्योंकि पार्टी को दिल्ली में अपनी जमीन तैयार करने के बाद हरियाणा, पंजाब व मुंबई से सबसे अधिक उम्मीदें हैं। हरियाणा पार्टी के लिए इसलिए भी विशेष है, क्योंकि पार्टी के दो शीर्ष नेता केजरीवाल व योगेंद्र यादव यहीं से ताल्लुक रखते हैं। रैली के आयोजन के लिए पार्टी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
 
टिकट बंटवारे को लेकर रार 
 
टिकट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी में कलह मची हुई है। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय के बाहर कई लोग टिकट के बंटवारे के तौर तरीकों के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि टिकट वितरण में मनमानी की जा रही है। इसी विवाद की वजह से आम आदमी पार्टी की लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट अभी तक जारी नहीं हो पाई है। रैली को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के प्रभारी व गुड़गांव से आप उम्मीदवार योगेंद्र यादव संबोधित करेंगे। इस रैली के बाद 'आप' लगातार देशभर में जगह-जगह रैलियां, रोड-शो और बैठकें आयोजित करेगी। हालांकि, पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की कुल संख्या के बारे में भी खुलासा नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...