आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

05 फ़रवरी 2014

AAP कार्यकर्ताओं ने अपने ही वरिष्ठ नेता को पीटा, फेंके अंडे-टमाटर


रांची। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को रांची की सड़कों पर आपस में ही भिड़ गए। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्कुलर रोड स्थित होटल सिटी पैलेस के सामने करीब डेढ़ घंटे तक जमकर तमाशा किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और झारखंड के तीन सदस्यीय चुनावी तैयारी समिति के सदस्य सोमनाथ त्रिपाठी पर हाथ चलाए और अंडे- टमाटर फेंके। स्थिति ऐसी हो गई कि सोमनाथ त्रिपाठी को कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए रोड़ पर भागना पड़ा।
आप के कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी ने ऐसे लोगों को झारखंड के चुनाव अभियान समिति (लोकसभा चुनाव के लिए) का सदस्य बना दिया है जिसे यहां कोई जानता तक नहीं और उन्होंने यहां पार्टी को मजबूती देने में कोई योगदान भी नहीं दिया है। कार्यकर्ताओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में चुनाव अभियान समिति के इन सदस्यों को कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे लेकर चुनाव अभियान समिति में सदस्यों को स्थान दिया गया है।
इसलिए हुआ हंगामा
झारखंड तैयारी समिति के सदस्य सोमनाथ त्रिपाठी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाया था। सोमनाथ को पत्रकारों का यह जानकारी देनी थी कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में झारखंड के लिए लोकसभा चुनाव तैयारी अभियान समिति के लिए 11 सदस्य तय किए है। जो झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में मुख्य भूमिका में रहेंगे। लेकिन इसकी घोषणा करने से पहले ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...