आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

29 दिसंबर 2013

फिर फिसली मोदी की जुबान अब उत्तराखंड को बता दिया बद्रीनाथ



रांची. भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जगन्नाथ मैदान में संसद की प्रतिकृति वाले मंच से कांग्रेस पर जमकर गरजे। सबसे पहले उन्होंने लोगों को 'राउरे मन के जोहार' कहा।  फिर कहा, दिल्ली ने कभी भी झारखंड की आवाज सुनी ही नहीं। इसी कारण राज्य पिछड़ता चला गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए दिल्ली की सरकार ने कुछ नहीं किया, लेकिन कांग्रेस नेता आकाशवाणी कर रहे हैं। जो महंगाई व भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार हैं, वो आकाशवाणी करके छिप जाते हैं। कोई जिम्मेदारी नहीं लेते।
विजय संकल्प रैली में मोदी ने कहा, पुराने जमाने में आकाशवाणी हुआ करती थी, क्योंकि लोगों को पता नहीं होता था कि दुनिया में क्या हो रहा है? क्या होने वाला है? आकाशवाणी के जरिए उन्हें यह सब पता चलता था। आजकल फिर आकाशवाणी की जा रही है। अगर आकाशवाणी करने वाले नेता में जरा भी ईमानदारी है तो वे बताएं झारखंड में कांग्रेस की गोद में भ्रष्टाचार कैसे पनप रहा है? दिल्ली में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार देश के लिए बोझ और संकट बन गई है। कांग्रेस, उसके नेताओं और उसकी सरकारों तक आवाज ही नहीं पहुंचती।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह ने महंगाई के मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी। उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्रियों की कमेटी बनाई गई थी। तीन अन्य मुख्यमंत्री यूपीए और कांग्रेस-शासित राज्यों के थे। हमने 62 बिंदुओं पर काम करने का सुझाव दिया था। 20 कदम तत्काल उठाने की सिफारिश की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने बहुत अच्छा काम किया है। लेकिन ढाई साल हो गए। कोई कार्रवाई नहीं हुई।
फिसली मोदी की जुबान
भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी की जुबान  फिसली। वह बोल रहे थे, एक साथ तीन राज्य बने। बिहार से अलग झारखंड, मध्य प्रदेश से अलग छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से अलग बद्रीनाथ राज्य बना। लेकिन तत्क्षण उन्होंने अपने बयान को सुधारा और कहा कि बद्रीनाथ नहीं उतराखंड।
झारखंड के लिए 13 से 18 की उम्र का पड़ाव महत्वपूर्ण
मोदी ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में उम्र का 13वां वर्ष अहम होता है। 13 से 18 वर्ष के बीच बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सोच, हुलिया और कद बदल जाता है। झारखंड ने भी 13 की उम्र पूरी कर ली है। अब राज्य के लिए भी अहम वक्तआया है। राज्य की भावनाओं को समझकर उसे आगे ले जाने के लिए दिल्ली की मदद की जरूरत होगी। केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी, तभी यह संभव है। 13 से 18 वर्ष के कालखंड में जो नीतियां बनेंगी, वो राज्य की नींव मजबूत करेंगी। मोदी ने आजादी के बाद से अलग झारखंड राज्य की मांग को दबाए जाने के लिए केंद्र की कांग्रेस सरकारों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 साल तक लोगों की आवाज नहीं सुनी गई। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने लोगों की भावना को समझा और अलग झारखंड गठित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...