आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

18 मई 2013

रिसर्च से खुला राज, गर्मियों में ही क्‍यों सेक्‍स पसंद करते थे मिस्रवाले



प्राचीन मिस्र के लोग गर्मियों के दिनों में सेक्‍स करना क्‍यों पसंद करते थे। एक नई रिसर्च के आधार पर वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब तलाशा है। रिसर्च में बताया गया है कि प्राचीन मिस्र में लोग सेक्‍स संबंध बनाने का सबसे उपयुक्त समय जुलाई और अगस्त का महीना मानते थे। यही वजह है कि वहां ज्यादातर बच्चों का जन्म मार्च और अप्रैल में होता था। इन दो महीने में बच्‍चे पैदा होने की दर अन्य महीने की तुलना में 20 फीसदी अधिक था।
 
शोधकर्ताओं ने प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत का कारण नील नदी में आने वाली बाढ़ को बताया है। पुरातत्‍वविद  मिस्र में 765 कब्रों की खुदाई के दौरान इस निष्कर्ष पर पहुंचे है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, प्रत्येक मृत व्यक्ति की कब्र में उसकी मौत के महीने का राज भी छुपा रहता है। सैकड़ों कब्रें उगते हुए सूरज की ओर इशारा कर रही थीं

शोधकर्ताओं के मुताबिक, गर्मी के महीने में नील नदी में बाढ़ आती थी। इस वजह से जमीन उपजाऊ हो जाती थी। प्राचीन मिस्रवासियों का नील नदी से बेहद लगाव रहा है। नील में बाढ़ के दौरान वे जश्न मनाते थे। उनका मानना था कि इस दौरान सेक्‍स करने से नील नदी का आशीर्वाद भी उनके साथ होता है।
शोधकर्ताओं ने 124 बच्चों की कब्र की जांच में पाया है कि ज्यादातार बच्चे 18 से 45 सप्ताह के होकर ही मर जाते थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...