आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

31 मई 2013

खुलासा: अमेरिकी सैनिकों ने जहां पाया, वहीं किया था फ्रांसीसी महिलाओं का बलात्‍कार








अमेरिकी सेना में हुए सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद अमेरिका के पूर्व सैनिकों पर भी रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इतिहासकार और यूनिवर्सिटी ऑफ विसकॉनसिन में प्रोफेसर मैरी लुइस रॉबर्ट्स ने अमेरिकी सैनिकों पर आरोप लगाया है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने फ्रांस में बड़ी संख्या में औरतों और युवतियों के साथ जबरन सेक्स किया। रॉबर्ट्स ने अपनी किताब 'व्हाट सोल्जर्स डू' में इस बात का खुलासा किया है। उनका कहना है कि पहले के इतिहासकारों ने अमेरिकी सैनिकों की जीत के इस स्याह पहलू को अनछुआ छोड़ दिया था। लेकिन यह अमेरिकी सैनिकों का एक कड़वा सच है। उनकी किताब आधिकारिक तौर पर अगले महीने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो प्रेस से रिलीज हो रही है। किताब आने के समय अमेरिकी सैनिक आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। पेंटागन की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012 में सेना के ही 26,000  सक्रिय सदस्यों पर यौन हमला हुआ था। इस आंकड़े में 2010 के मुकाबले एक तिहाई की बढ़ोत्तरी हुई है। \
 
दूसरे विश्व युद्ध (1944) के समय अमेरिकी सैनिकों ने नॉरमैंडी (फ्रांस) में बने जर्मनी के सैनिक ठिकानों पर हमला बोला था। इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने फ्रांस में कई जगहों पर अपने ठिकाने बना लिए थे। अमेरिकी सैनिकों के बारे में माना जाता था कि वे फ्रांस समेत पूरे यूरोप को आजादी दिलाने आए थे। लेकिन नई किताब के मुताबिक इस आजादी दिलाने की आड़ में अमेरिकी सैनिकों ने डी-डे (6 जून 1944) से पहले कई महीनों तक जमकर रंगरलियां मनाई थीं। सैनिकों की इस हरकत से परेशान होकर तब फ्रांस की महिलाओं ने अपने आजादी दिलाने वालों के खिलाफ कई शिकायतें भी की थीं। रॉबर्ट्स के मुताबिक 1944 की गर्मियों में नॉरमैंडी की कई महिलाओं ने अमेरिकी सैनिकों के रेप किए जाने की शिकायत की थी। तब अमेरिकी सैनिकों के फ्रांस में कदम रखने से पूरे देश में रेप, चोरी, लूटपाट जैसे अपराधों की बाढ़ आ गई थी। कई जगहों पर तो अमेरिकी सैनिकों तो चोरियां और डकैती करते पकड़ा गया था।

1 टिप्पणी:

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...