आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

30 मई 2013

कटारिया ने खोला वो राज जिसके चलते सोहराबुद्दीन मामले में आया उनका नाम



उदयपुर। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेरी और पार्टी की नेता वसुंधरा राजे की जोड़ी से घबराकर सोहराबुद्दीन मामले में मुझे फंसाने की साजिश रची। कटारिया ने कहा कि गहलोत और कांग्रेस को यह दांव उलटा पड़ेगा, क्योंकि इसी मुद्दे पर भाजपा चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी।  
 
सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर मामले में मुंबई सेशन कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद कटारिया बुधवार को उदयपुर पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कटारिया ने इस मौके पर कहा कि सुराज संकल्प यात्रा की सफलता से  गहलोत और कांग्रेस घबरा गए और उन्होंने यह दाव खेला।
 
कांग्रेस सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। इसका भी जवाब मिलेगा।  कटारिया ने कहा कि चार्जशीट में ऐसा कोई तथ्य नहीं जो उन्हें आरोपी साबित कर सके। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जीत सच्चाई की होगी।  
 
गहलोत ने कांग्रेस नेताओं को भी नहीं छोड़ा
 
कटारिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने राजनीतिक विरोधियों को निबटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने सीपी जोशी जैसे नेता को केंद्र में कमजोर कर दिया। बीडी कल्ला और प्रद्युमन सिंह जैसे नेताओं को हरवा दिया। गहलोत दिखते तो गांधी की तरह हैं, मगर अंदर से टेढ़ी चाल चलते हैं। महिपाल मदेरणा को भी इसलिए जेल हुई, क्योंकि वे गहलोत के विरोधी थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...