आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 अप्रैल 2013

सीधे जनता से जुड़े कार्यकर्ता......


.
जयपुर 24 अप्रेल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जुडऩे और जनता की व्यथा को सरकार के ध्यान में लाने का आह्वान किया है।
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गांधी भवन, जयपुर पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने की।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने उपस्थित कांग्रेसजनों को 16 एवं 17 फरवरी एवं 18 मार्च, 2013 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में उनके द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के संविधान के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठकें प्रतिमाह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में विषय सूची, कार्यवाही विवरण एवं सदस्यों की उपस्थिति की पूरी जानकारी रखी जाएगी। इन बैठकों की समस्त कार्यवाही का विवरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा जिसकी एक रिपोर्ट बनाकर प्रत्येक तीन माह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संदेश यात्रा 30 जून तक प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संगठन का ढ़ांचा पूरी मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए राहुल गांधी ने ऐसे नवाचारों को शुरू किया है जिनकी बानगी भारत की किसी अन्य राजनीतिक पार्टियों में देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े हुए मुद्दों एवं समस्याओं को उठाकर उनके समाधान हेतु तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ खुला संवाद स्थापित कर अपने प्रभार क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी रखनी चाहिए तथा समय-समय पर इससे प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराना चाहिए। बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य मोहन प्रकाश ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा के कुशासन की याद जनता को दिलवानी चाहिए तथा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग कर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने से न रह जाए इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। बैठक को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला, प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश यादव, रेहाना रियाज, विमला धाकड़, गिरिराज गर्ग, डॉ. अजीतसिंह शेखावत, अशोक सेन, राज्यमंत्री अमीन खान एवं संसदीय सचिव ममता भूपेश ने भी सम्बोधित किया। बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह, केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी, केन्द्रीय राज्यमंत्री लालचन्द कटारिया, सांसद डॉ. महेश जोशी, नरेन्द्र बुढ़ानिया, अश्कअली टाक, मंत्री हेमाराम चौधरी, बृजकिशोर शर्मा, भरत सिंह, मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा, विधायक भगराज चौधरी, गंगा देवी वर्मा, सज्जन कटारा, पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह, के.सी. विश्नोई, हरेन्द्र मिर्धा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामचन्द्र सराधना, महेन्द्र सिंह, मोहम्मद हनीफ खत्री, उदयलाल आंजना, महासचिव नीरज डांगी, सुशील शर्मा, सुनिता भाटी, जगदीश शर्मा, सुरेश चौधरी, कृष्णमुरारी गंगावत, पंकज मेहता, कोषाध्यक्ष चिरंजीलाल बड़ाया, प्रवक्ता सत्येन्द्र सिंह राघव, सचिव सलीम भाटी, डॉ. खानू खां बुधवाली, विजय जांगिड़, ओम राजोरिया, ललित तूनवाल, पं. मुकेश शर्मा, सोहन नायक, अशोक शर्मा, मदन महाराज, अनिता मीणा, कल्पना भटनागर, मनीष धारणिया, आदित्य शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव पुखराज पाराशर ने किया तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...