आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

03 मार्च 2013

सपने में आएंगे शिव, अगर महाशिवरात्रि पर इतनी बार बोला महामृत्युञ्जय मंत्र

हिन्दू धर्मशास्त्र उजागर करते हैं कि आस्था, विश्वास, प्रेम और भावना ही ऐसी वजह है जो ईश्वर को भी भक्त के पास आने को मजबूर करती है। इसलिए भक्ति में अविश्वास का कोई स्थान नहीं माना जाता। भगवान शिव भी ऐसे ही देवता माने जाते हैं, जो भक्तो की थोड़ी ही उपासना से प्रसन्न हो जाते हैं।   
शिव की प्रसन्नता के ही इन उपायों में महामृत्युञ्जय मंत्र को बहुत ही अचूक माना जाता है। शिवपुराण में तो शिव भक्ति के कालों जैसे प्रदोष, सोमवार, चतुर्दशी, महाशिवरात्रि या हर रोज भी महादेव के इस मंत्र का अलग-अलग रूप और संख्या में जप तन, मन और धन का हर सुख देने वाला बताया गया है। इसके लिए यह भी जरूरी है कि भक्त बिना किसी स्वार्थ या कामना के शिव का ध्यान करे। 
शिवपुराण के मुताबिक पूरी पवित्रता व निष्काम यानी बिना स्वार्थ के नियत संख्या में महामृत्युञ्जय मंत्र जप से तो शिव सपनों से लेकर साक्षात प्रकट होकर भी दर्शन तक दे देते हैं।  
अगली तस्वीर पर क्लिक कर जानिए, खासतौर पर महाशिवरात्रि (10 मार्च) को कितनी बार शिव के इस महामंत्र को बोलने या जप करने क्या-क्या चमत्कारी होते हैं- 
 
- महामृत्युञ्जय मंत्र के एक लाख जप करने पर शरीर पवित्र हो जाता है। 
- महामृत्युञ्जय मंत्र के दो लाख जप पूरे होने पर पूर्वजन्म की बातें याद आ जाती हैं। 
- महामृत्युञ्जय मंत्र के तीन लाख  जप पूरे होने पर सभी मनचाही सुख-सुविधा और वस्तुएं मिल जाती है। 
- महामृत्युञ्जय मंत्र चार लाख जप पूरे होने पर भगवान शिव सपनों में दर्शन देते हैं। 
- पांच लाख महामृत्युंजय मंत्र जप पूरे होते ही भगवान शिव फौरन ही भक्त के सामने प्रकट हो जाते हैं।

1 टिप्पणी:

  1. dosto me nahi janata ki kitne mantra padne se kya hota hai kyo ki me pita permeshwar se kisi soude me nahi bandna chahta. Mera poora jeevan unhi ki kirpa se chal raha hai our jab tak vo chahege tab tak chalta rahega. Mene unke prti apna poora samarpan kiya hai aur unko har pal apne saath manta hu.

    rahi baat shiv ko sapno me dekhne ki to sach bataoon mene ab tak shiv ka ek mantra bhee nahi pada per vo aksar mere sapne me aa jate hai.

    mera manana hai ki agar aap ke andar pavitrata our vishvash hai to shiv aap ko kisi na kisi roop me darshan/marg darshan karte rahege.

    जवाब देंहटाएं

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...