आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

21 मार्च 2013

अनाथालाय की आड़ में मासूम लड़कियों का शोषण, संस्थापक को फांसी


अनाथालाय की आड़ में मासूम लड़कियों का शोषण, संस्थापक को फांसी
मुंबई.  सत्र न्यायाधीश पी.वी. गनेडीवाला ने कल्याणी महिला व बाल कल्याण सेवा संस्था के निदेशक रामचंद्र करंजुले को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने करंजुले को यह सजा एक लड़की की हत्या और तीन नाबालिग सहित पांच लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के आरोप में सुनाई है।
 
न्यायमूर्ति गनेडीवाला ने इस बहुचर्चित मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि करंजुले ने जो जघन्य अपराध किया है। उसके मद्देनजर उसे समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है। वह समाज के लिए बुराई है और आजीवन कारावास की सजा उसके लिए अपर्याप्त है।
 
बता दें कि सत्र न्यायालय ने मुख्य अभियुक्त करंजुले सहित पांच अन्य लोगों को इस मामले में बुधवार को ही दोषी करार दिया था। इन सभी अभियुक्तों को गुरुवार को सजा सुनाई गई।
 
अदालत ने इस मामले में करंजुले के अलावा शिर्डी में इसी तरह का अनाथालय चलाने वाले खंडू कस्बे और अनाथालय के शिक्षक प्रकाश खडके को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
 
इसके साथ ही कल्याणी महिला व बाल कल्याण सेवा संस्था की अधीक्षक सोनाली बडदे और कार्यवाहक पार्वतीबाई मावे को अदालत ने १क् वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। एक अन्य आरोपी नानाभाऊ करंजुले को अदालत ने छेड़छाड़ का दोषी ठहराते हुए दो साल की कारावास की सजा सुनाई है।
 
क्या है सामूहिक दुष्मर्क का यह पूरा मामला :
 
आरोपी रामचंद्र करंजुले नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में कल्याणी महिला व बाल कल्याण सेवा संस्था नाम से अनाथालय चलाता था। एक मामले की सुनवाई के दौरान मुंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के सभी अनाथालयों के बच्चों के कल्याण व सुरक्षा के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की प्रोफेसर आशा वाजपेयी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी।
 
इस समिति के पदाधिकारियों ने कल्याणी महिला व बाल कल्याण सेवा संस्था का जब 15 और 22 फरवरी 2011  को दौरा किया, तो यहां की 19 में से कई मंदबुद्धि की लड़कियों के शरीर पर चोट के निशान पाये गये थे। जिसके बाद इस समिति की मांग पर संस्था में रहने वाली सभी लड़कियों का जब मेडिकल जांच किया गया, तो उनमें से 5 के यौन शोषण की पुष्टि हुई। ध्यान रहे कि क्षयरोग पीड़ित एक युवती की सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...