आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

22 मार्च 2013

7 साल में कांग्रेस को 2000 करोड़ रु. और भाजपा को 994 करोड़ रु. चंदा मिला

 

जयपुर.राजनीतिक दलों को फंडिंग करने के लिए देश के बड़े कॉपरेरेट समूहों ने बाकायदा ट्रस्ट बना लिए हैं। इन ट्रस्टों के जरिए कंपनियों ने बड़े राजनीतिक दलों को फंडिंग की है। बड़ी कंपनियों के इन ट्रस्टों में वेदांता समूह का पब्लिक एंड पॉलिटिकल अवेयरनेस ट्रस्ट, जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट, एयरटेल का भारती इलेक्टोरल ट्रस्ट हैं। जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 200४-0५ से 2010-11 तक कांग्रेस को 36.41 करोड़ रुपए, भाजपा को 26.57 करोड़ रुपए, पब्लिक एंड पॉलिटिकल अवेयरनेस ट्रस्ट ने कांग्रेस को 14.50 करोड़ , भारती इलेक्टोरल ट्रस्ट ने कांग्रेस को 11 करोड़ दिए। 
 
नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनिल बैरवाल, रेणुका पामेचा और कमल टाक ने  आरटीआई से हासिल दस्तावेजों के जरिये गुरुवार को यह खुलासा हुआ है। राजनीतिक दलों के आयकर विवरण के विश्लेषण के बाद यह खुलासा हुआ है कि कांग्रेस और भाजपा देश में सबसे ज्यादा आय वाले राजनीतिक दल हैं। 04-05 से 10-11 की अवधि में कांग्रेस को 2008.71 करोड़ रुपए की आय हुई। इस अवधि में भाजपा को 994.76 करोड़, बसपा को 438.39 करोड़, माकपा को 417.26 करोड़, सपा को 278.55 करोड़ और जेडीयू को 26.67 करोड़ रुपए की आय हुई है। पाटिर्यो को यह आय चंदे, दान और अन्य स्रोतों से हुई है। 
 
 
राजस्थान से कांग्रेस को दान देने वाले बड़े दानदाता  
 
 
दानदाता दान की रकम वर्ष  
 
नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लि. 37.50 लाख 09-10 
 
सिक्योर मीटर्स लिमिटेड 10 लाख 09-10 
 
वॉल केम इंडिया लिमिटेड 10 लाख 09-10 
 
पीआई इंडस्ट्रीज लि. 05 लाख 09-10 
 
श्री सीमेंट लिमिटेड 2.50 लाख 04-05 नकद
 
राजस्थान से भाजपा को दान देने वाले बड़े दानदाता  
 
दानदाता दान की रकम वर्ष 
 
नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लि. 37.50 लाख 09-10 
 
श्री सीमेंट लिमिटेड 25 लाख 04-05 
 
राजेंद्र ट्रेडिंग कंपनी 10 लाख 07-08 
 
पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड 9.70 लाख 03-05 
 
वेल केम इंडिया लिमिटेड 04 लाख 04-05 
 
सिक्योर मीटर लिमिटेड 1.70 लाख 03-04 
 
सियाराम एक्सपोर्ट 1.31 लाख 03-04
 
विदेश से चंदा लेने में भाजपा कांग्रेस से आगे 
 
कांग्रेस को पिछले नौ साल में विदेशों से 9.83 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जिसका आयकर दस्तावेजों में पार्टी ने उल्लेख किया है। कांग्रेस को वेदांता की सहायक कंपनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने 6 करोड़, सेसा गोवा लिमिटेड ने 2.78 करोड़, सोलरीज होल्डिंग्स लिमिटेड ने 1 करोड़ और हयात रीजेंसी ने 5 लाख रु. दिए। विदेशों से मिला 19.42 करोड़ का फंड  विदेशों से चंदा व दान का पैसा लेने में भाजपा आगे रही है। 
 
भाजपा ने 2006-07 में डाउ केमिकल से 1 लाख रुपए का चंदा लिया। यह वहीं कंपनी है जिसने भोपाल गैस त्रासदी की जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड का अधिग्रहण किया था। भाजपा को 03-04 से 11-12 के बीच विदेशों से 19.42 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली। पब्लिक एंड पॉलिटिकल अवेयरनेस ट्रस्ट से 14.50 करोड़, वेदांता द मद्रास एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड कंपनी से 3.50 करोड़, सेसा गोवा लिमिटेड से 1.41 करोड़ का विदेशी फंड मिला।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...