आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 मार्च 2013

ये हैं भारत की 10 सबसे डरावनी जगह, जहां आज भी घूमते हैं भूत, अकेले नहीं जाते लोग



10- भानगढ़ का किला, अलवर (राजस्थान)
 जयपुर. भारत एक ऐसा देश है जहां हर राज्य के हर शहर में आपको भूतों और सुपरनेचुरल पॉवर्स से जुड़ी हुई बातें और घटनाएं सुनने को मिल जाएंगी। इनमें से कई बातें कभी-कभार सच भी होती हैं। ये डरावनी कहानियां किसी ना किसी भुतहा जगह से जुड़ी होती हैं जिन्हें वहां के स्थानीय निवासियों द्वारा गढ़ा गया होता है।
हालांकि इन भुतहा अथवा शापित जगहों पर आप भी किसी अजीब तरह की असाधारण घटनाएं होते हुए महसूस कर सकते हैं। भूत शब्द अपने आप में ही बहुत डरावना है और कई ऐसी भुतहा जगहें होती हैं जहां भूत या कुछ सुपरनेचुरल पावर्स अपना अड्डा बना लेती हैं। कभी-कभी ऐसा जगहों के शापित होने के कारण भी होता है।
आज की खबर के जरिए हम आपको भारत की 10 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ना सिर्फ भुतहा घोषित किया गया है बल्कि वहां भूतों की उपस्थिति भी पाई गई है। इन स्थानों पर भूतों की उपस्थिति सिद्ध हो चुकी है।
पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स ने भी यहां पर कुछ अजीबोगरीब पॉवर्स होने की बात स्वीकारी है
राजस्थान का भानगढ़ किला सन् 1613 ई. में राजा मधू सिंह के द्वारा बनवाया गया था। भानगढ़ के किले को इसके निर्माण के कुछ समय पश्चात ही तांत्रिकों के शाप द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। बताया जाता है कि तांत्रिक ने शाप दिया था कि कोई यहां पर कोई भी अपने भवन की छत नहीं बना सकेगा। यहां तक कि यहां के मंदिरों और अन्य सभी घरों में भी छत नहीं है। यहां के स्थानीय निवासी बताते हैं कि जो व्यक्ति भी इस किले में सूरज ढलने के बाद इस किले में रूकता है वो कभी भी लौट कर नहीं आता है। भारतीय पुरातत्व विभाग ने अपने परीक्षण के उपरांत यहां पर इस संदर्भ में एक बोर्ड लगा दिया है कि सूरज ढलने के बाद यहां रूकना सख्त मना है। यहां तक कि उन्होंने अपना ऑफिस भी इस शापित किले से एक किमी दूर बनाया था।
 गुजरात के इस सुंदर और प्रसिद्ध तट के बारे में भी कई सारी कहानियां प्रचलित हैं। हिंदू धर्म में परंपरा है कि इंसान के मरने के बाद उसके शरीर को जला दिया जाता है। यहां के स्थानीय निवासी अपने सगे-संबंधियों के मृत शरीर इस तट पर जलाते हैं और इसे कई पैरानॉर्मल घटनाओं के कारण भुतहा घोषित किया गया है। यहां आने वाले पर्यटक बताते हैं कि यहां आने पर उन्हें कई तरह की फुसफुसाहट भरी आवाजें सुनाई देती हैं। ये आवाजें उनसे लौट जाने या आगे ना बढ़ने के लिए कहती हैं। लोग बताते हैं कि ऐसा तब भी होता है जब वे शांति से यहां टहल रहे होते हैं। इस तट पर भूतों को देखते ही कुत्ते भी भौंकने लगते हैं।
 
7- जीपी ब्लॉक, मेरठ (उत्तर प्रदेश)
 
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ का जीपी ब्लॉक बहुत ज्यादा प्रचलित या प्रसिद्ध तो नहीं है लेकिन ये एक भुतहा जगह है। जीपी ब्लॉक एक दो मंजिला घर है और जो लोग इस इलाके से गुजरते हैं वो बताते हैं कि उन्हें इस घर की छत पर लड़कों की आत्मा बैठी हुई दिखती है। कुछ लोगों ने तो इस घर से लाल ड्रेस में लड़कियों को निकलते हुए भी देखा है। और एक दृश्य जो यहां के लोगों ने सबसे ज्यादा बार देखा है वो ये है कि चार लड़के इस घर में अपने बीच एक मोमबत्ती जलाकर बैठते हैं और बियर पीते हैं। ऐसी घटनाओं को देखते हुए लोगों ने इस रास्ते से जाना ही बंद कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...