आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 जनवरी 2013

भारतीय सीमा में घुसे पाक सैनिक, जवानों की हत्या कर काट ले गए सिर



जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर हमला किया है। इसमें भारत के दो जवान शहीद हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार पाक सैनिकों ने दोनों भारतीय जवानों के सिर भी काट दिए और एक का सिर साथ ले गए। हमले में दो जवान घायल भी हुए हैं। घटना मंगलवार की है। इसके बाद देर रात पाकिस्तान की ओर से पुंछ में सात पोस्ट पर गोलीबारी भी की गई। जवाब में भारतीय सेना ने भी गोलीबारी की है।
 
हालांकि, भारतीय सेना ने सिर काटने की खबर की पुष्टी नहीं की है। सेना ने कहा है कि एक जवान का शरीर क्षत- विक्षत अवस्था में पाया गया है। 
 
घटना के बाद नियंत्रण रेखा पर भारी तनाव है। सेना के मुताबिक, यह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास था। पाकिस्तानी सैनिक कोहरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में 100 मीटर अंदर घुस आए और पैट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। 
 
सेना ने बताया कि दोनों ओर से आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और गोले भी दागे। घायलों को उधमपुर के कमान अस्पताल शिफ्ट किया गया है। शहीद जवान लांस नायक हेमराज और सुधाकर सिंह है। हमले के बाद पाकिस्तानी भारतीय सैनिकों के हथियार भी साथ ले गए। भारतीय सेना की ओर से जवाबी हमले के बाद हमलावर भाग गए। पाकिस्तानी सैनिकों के साथ आतंकियों के भी शामिल होने का अंदेशा है। 
 
सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने उत्तरी कमान के प्रमुख ले.जन. केटी परनाईक से हमले की जानकारी ली है। परनाईक ने पोस्ट का मुआयना कर पाकिस्तान का विरोध जताने के लिए बॉर्डर मीटिंग भी बुलाई है। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर पाक से संघर्ष विराम के सम्मान की उम्मीद जताई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...