आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 जनवरी 2013

ऐसा क्या हो गया जो एक साथ 'अर्थी' निकालने लगीं इतनी महिलाएं


फरीदाबाद. दिवंगत गीतिका शर्मा को लेकर दिए गए श्रममंत्री शिवचरण लाल शर्मा के बयान से शहर के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है।अपने ही शहर में मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी हो रही है।
बुधवार को कई स्थानों पर उनके खिलाफ नारे लगाए गए। महिलाओं ने पुतले के रूप में अर्थी निकाली। श्रम मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
इनेलो ने फूंका मंत्री का पुतला : इनेलो के बैनर तले बुधवार को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र मेंं भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने मंत्री के खिलाफ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व इनेलो जिलाध्यक्ष नगेंद्र भड़ाना ने किया।प्रदर्शनकारियों का जुलूस सारन चौक से शुरू होकर जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारा रोड होते हुए एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों से होकर नैन चौक पर पहुंचा।
वहां मंत्री शिवचरण लाल शर्मा के पुतले की अर्थी निकाली गई।महिलाओं ने उसे कांधा दिया और उसे फूंककर नारेबाजी की। प्रदर्शन मे महिलाएं बड़ी संख्या मे शामिल रहीं। नगेंद्र भड़ाना, शहरी जिलाध्यक्ष आरके चिलाना व इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिता गोस्वामी ने कहा नारी शक्ति का अपमान इनेलो बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिस तरह से श्रममंत्री ने गीतिका शर्मा के यौन उत्पीडऩ व आत्महत्या के दोषी गोपाल कांडा का महिमा मंडन किया है तथा गीतिका शर्मा को मामूली नौकरानी कह इस घटना को मामूली करार दिया है, उससे जाहिर होता है कि श्रममंत्री की नजर में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है।
वे महिलाओं की इज्जत, मर्यादा तथा जान-माल की कोई कीमत नहीं समझते। इनेलो ने मांग की है कि इस तरह का बयान देने वाले मंत्री को तुरंत पद से बर्खास्त किया जाए।
इस मौके पर इनेलो नेता डॉ. रामनारायण भारद्वाज, पं. संतोष शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, पं. दिनेश भारद्वाज, पूर्व युवा इनेलो अध्यक्ष विकास चौधरी आदि ने मांग की है कि इस तरह का बयान देने वाले मंत्री शिवचरण शर्मा को तुरंत पद से बर्खास्त किया जाए।
प्रदर्शनकारियों में अनिता गोस्वामी, जगजीत कौर, दर्शना, सपना भाटिया, जरीना बेगम, रोशन जहां, नेहा प्रधान, कुलविंद्र कौर, गीता, राधा, बिंदु, रूपचंद लांबा, भजन लाल नैन, राजीव जेटली, संतोष शर्मा, केजी गोस्वामी, ललित खन्ना, ललित गुप्ता, कमलजीत सिंह, ठाकुर राजाराम व मूल निवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल डबुआ मौजूद रहे।
मंत्री को बर्खास्त करें : भाजपा
श्रममंत्री के इस बयान पर भाजपा ने भी कड़ा विरोध जताया है। उसने सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है कि तत्काल श्रममंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश भाटिया ने इस बयान के विरोध में एक बैठक की।
उन्होंने चेतावनी दी यदि कांग्रेस सरकार ने मंत्री शिवचरण शर्मा को बर्खास्त नहीं किया तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे तथा अपनी मांग को लेकर वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी व सरकार की होगी।
भाटिया ने कहा अकेले मंत्री शिवचरण शर्मा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ने समाज विरोधी कई नेताओं को अपनी पार्टी में सरंक्षण दिया है। बैठक में गिरिराज दत्त गौड़, बसंत कालड़ा, अमित रावल, सुभाष भाटिया, हरीश रत्रा, हरीश सेठी, दिनेश भाटिया, दिनेश भाटिया, तिलक गुलाटी, नीरज भाटिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

एनआईटी को शर्मसार किया : हजकां
हजकां ने भी श्रममंत्री के इस बयान पर आक्रोश जताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इकराम खान ने गीतिका शर्मा पर की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताते हुए कहा कि मंत्री ने एनआईटी क्षेत्र को शर्मसार किया है।
उन्होंने कहा जिस देश व प्रदेश में महिलाओं को सम्मान की नजर से देखा जाता है उस प्रदेश के मंत्री इस तरह की बयानबाजी कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। ऐसे में हजकां श्रममंत्री के इस्तीफे की मांग करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...