आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

18 जनवरी 2013

दरिंदगी की हदें पार: 8 साल की मासूम से रेप कर पत्थर से कुचल डाला!



राजसमंद.शहर में गुरुवार शाम आठ वर्षीय मंदबुद्धि बालिका की दुष्कर्म के बाद पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। घटना का पता चलते ही सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। बाजार बंद करा दिए गए। पीड़िता का शव सड़क पर रखकर साढ़े तीन घंटे तक प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने मामले में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर निवासी मनोज प्रताप सिंह (25) को गिरफ्तार किया है।

वह जिला अस्पताल (आरके हॉस्पिटल) के पास से बालिका को चॉकलेट के बहाने ले गया था और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।  मनोज इससे पहले चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। उसे हाल ही जमानत मिली थी।

घटना का पता चलते ही जिला मुख्यालय पर सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मुर्दाघर से लेकर पूरे शहर में दिनभर प्रदर्शन होते रहे और बाजार बंद रहा। लोगों ने जलचक्की तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

बालिका के शरीर पर 20 से अधिक चोटें थीं। मेडिकल बोर्ड की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। शहर के उप नगरीय क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने मनोज प्रताप सिंह (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी मूलत: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। वह चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है और हाल ही जमानत पर छूटा था। विधायक किरण माहेश्वरी ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। जिला कलेक्टर प्रीतम बी यशवंत ने बताया कि त्वरित न्याय के लिए प्रकरण को फास्ट ट्रैक/स्पेशल कोर्ट में ट्रायल कर दोषी को शीघ्र सजा दिलाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग जयपुर को निवेदन किया जा चुका है।

राजसमंद के एसपी राहुल कोटाकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या के साथ ही वर्ष 2012 से लागू नए एक्ट  प्रोटेक्शन ऑफर चिल्डरन फ्रोम सेक्सयूअल ओफेसेंस एक्ट (376 एफ) की धारा भी जोड़ी गई है। आरोपी रात को राजसमंद से भागने की फिराक में था उसे बस से गिरफ्तार कर लिया गया है।


पीड़िता के परिजन को 5 लाख रु. की सहायता

मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक पीड़िता के माता-पिता को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख का चेक तत्काल स्वीकृत किया गया। इसके लिए जिला कलेक्टर ने बताया कि पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत कार्रवाई में समय लग जाएगा। इसलिए तत्काल सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से यह राशि स्वीकृत की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...