आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 दिसंबर 2012

मप्र में विधायक के दफ्तर में रेप, मुंबई में गूंगी-बहरी लड़की को भी नहीं छोड़ा


मप्र के बालाघाट के परसवाड़ा के भाजपा विधायक रामकिशोर कावरे के दफ्तर में पैरामेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालाघाट एसपी सचिन अतुलकर के मुताबिक ग्राम भुरवई निवासी 21 वर्षीय युवती परसवाड़ा सामुदायिक केंद्र में पैरामेडिकल का प्रशिक्षण ले रही है। गुरुवार दोपहर उसने दुष्कर्म की शिकायत थाने में की है।
 
छात्रा का आरोप है कि उसी अस्पताल में दैनिक वेतनभोगी के तौर पर काम करने वाले शिरीष अवधिया ने 17 नवंबर को ज्यादती की है। आरोपी उसे इंटरनेट पर जॉब सर्च करवाने के बहाने विधायक कावरे के दफ्तर में ले गया और दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि वारदात के बाद भी आरोपी उसे लगातार धमका रहा था। इसके चलते वह इतने दिन तक चुप बैठी रही। 
 
इस मामले में बात करने के लिए विधायक कांवरे फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके। पूर्व विधायक दरबुसिंह उईके ने आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिले होने का आरोप लगाया है। 
 
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष के मानक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार के ज्यादातर मामलों में भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं। परसवाड़ा की घटना से यह एक बार फिर साबित हो गया है।
 
प्रदेश भाजपा संवाद प्रमुख के हितेष वाजपेयी ने बताया कि परसवाड़ा में भाजपा का कोई कार्यालय नहीं है। भाजपा का ऐसे मामलों से कोई लेनादेना नहीं है। 
 
मुंबई : गूंगी-बहरी लड़की से दुष्कर्म 
 
उत्तर-पूर्वी मुंबई के चैंबूर में दो लोगों ने 15 वर्षीय गूंगी-बहरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी बुधवार को इस लड़की को एक शौचालय में ले गए और घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...