आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 दिसंबर 2012

दिल्‍ली गैंगरेप: सिपाही की मौत, पीडि़त लड़की की हालत नाजुक



नई दिल्ली। चलती बस में दुष्कर्म के मामले में एक मौत हो गई है। इस वारदात के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान घायल सिपाही सुभाष तोमर की मंगलवार सुबह मौत हो गई।
 
उधर, मुख्य आरोपी राम सिंह की तिहाड़ जेल में अन्य कैदियों ने जमकर धुनाई की। बीते कई दिनों से अखबारों और टेलीविजन के माध्यम से जेल में बंद कैदियों को लगातार यह जानकारी मिल रही थी कि राम सिंह ने न सिर्फ पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी लोहे ही रॉड से इस कदर पिटाई कर डाली कि वह आज जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।
अदालत में पेशी के बाद रविवार रात राम सिंह को तिहाड़ जेल की जेल नंबर-3 में रखा गया। अधिकारी उसे लॉकअप में बंद कर जैसे ही वहां से गए, गुस्साए कैदियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। 
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने राम सिंह को कैदियों के चंगुल से छुड़ाकर हाई सिक्योरिटी सेल में रखने का निर्णय लिया। ज्ञात हो कि जेल नंबर तीन में ही संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु को रखा गया है। राम सिंह के साथ जेल लाए गए आरोपी अक्षय ठाकुर को जेल संख्या-4 और विनय कुमार और पवन को जेल संख्या-7 में रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अक्षय, विनय और पवन की सुरक्षा पर भी खास नजर रख रही है। 
 
इंडिया गेट सील, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी 
 
दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग पर प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। इंडिया गेट पर पुलिस की भारी बंदोबस्त के कारण लोग जंतर-मंतर पर जमा हुए। 9 मेट्रो स्टेशनों को मंगलवार को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस बंदोबस्त के कारण दिल्ली का यातायात दिनभर प्रभावित रहा। 
 
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह पर केस दर्ज 
 
दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह और योग गुरु स्वामी रामदेव के खिलाफ अशांति फैलाने का मामला दर्ज किया है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...