आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 दिसंबर 2012

भगवान की अनमोल देन इन 3 बातों की करें कद्र! नहीं होंगे नाकाम



इंसान जीवन में सुख-सुविधाओं से जीने के लिये कई चीजों को संभालने में बहुत ही ध्यान देता है। उसका मन उन चीजों से इतना गहरा जुड़ जाता है कि उनका थोड़ा भी नुकसान उसको परेशान कर देता है। किंतु वह सांसारिक जीवन से जुड़ी ऐसी बातों कद्र नहीं करता, जो ईश्वर कृपा के बिना संभव नहीं। इन पर अगर हर इंसान सोच विचार करे तो दु:खों से हमेशा बचा रह सकता है। 
शास्त्रों के मुताबिक इंसान को ईश्वर कृपा से ही तीन अनमोल बातें मिलती है। इसकी अहमियत हर इंसान को समझना चाहिए। अगली तस्वीर पर क्लिक कर जानिए ये तीन बाते- 
मनुष्य जन्म - शास्त्रों के मुताबिक भगवान की कृपा और पुण्य कर्म ही मनुष्य जन्म की वजह होती हैं। इसलिए सुखी जीवन के लिये अच्छे काम, सोच और व्यवहार को ही अपनाना चाहिए। 
सद्गुरु का साथ - सांसारिक जीवन में गुरु कृपा बहुत ही निर्णायक सबित होती है। एक अच्छे गुरु की कृपा इंसान को जमीन से उठाकर ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है। जीवन के हर कठिन हालात गुरु कृपा और सीख से आसान बन जाते हैं। 
मोक्ष या जन्म-मरण के बंधन से छुटकारे की चाह - इस कामना से इंसान बुरे कामों से दूर होकर संयम, नियम और अनुशासन से जीवन गुजारता है। यह इच्छा ईश्वर शक्ति और प्रेरणा से ही जागने वाली मानी गई है। 

1 टिप्पणी:

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...