आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 अक्तूबर 2012

दुनियाभर में बजेगा इस धर्म नगरी का डंका, भगवान के करीब होंगे लोग


कुरुक्षेत्र. गीता उपदेश स्थली। कुरुभूमि। सम्राट हर्ष का साम्राज्य भी कुरुक्षेत्र से चलता था। विश्व में शांति और अध्यात्म के लिए तो कुरुक्षेत्र जाना ही जाता है, लेकिन अब यहां बन रही कुछ भव्य इमारतें इसे दुनियाभर में स्थापत्य कला, वैभव और पर्यटक नगरी के रूप स्थापित कर देंगीं।

30 करोड़ की लागत से पारंपरिक द्रविड़ शैली में तिरुपति बालाजी मंदिर भी ब्रह्मसरोवर किनारे बनेगा। 200 करोड़ की लागत से 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का काम भी शुरू हो गया है। विश्व का सबसे भव्य कांस्य रथ यहां पहले से ही ब्रह्मसरोवर पर लगा हुआ है। धर्मनगरी में हो रहे नए निर्माण आम नहीं होंगे, बल्कि खास नगीने होंगे। जिस तरह दक्षिण के विशाल मंदिर, वहां की पहचान हैं, ठीक यही पहचान यहां बनने वाले भव्य मंदिरों से धर्मनगरी को मिलेगी।

कुरुक्षेत्र के तिरुपति मंदिर पर

कुल भूमि साढ़े पांच एकड़

लागत 30 करोड़ रुपए

ऊंचा पांच मंजिल

कुल कवर्ड एरिया 64125 स्क्वेयर फीट

यज्ञशाला 1000 स्क्वेयर फीट

क्यू शैड 6000 फीट

परिक्रमा 232’-3 गुणा 98’-2 फीट

गर्भालय 13’-3’’ गुणा 13’-3’’

महामंडप 35’-11’’ गुणा 35’-11’’ स्क्वेयर फीट

अन्न प्रसादम 21528 स्क्वेयर फीट

रथ मंडप 1776 स्क्वेयर फीट

वाहन मंडप 1776 स्क्वेयर फीट

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...