आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

26 अक्तूबर 2012

कांग्रेस की बैठक में चले लात-घूंसे, प्रदेश उपाध्यक्ष देखते रहे


पाली. जिलाध्यक्ष पद को लेकर दो गुटों में बंटी कांग्रेस की गुटबाजी शुक्रवार को फिर एक बार विवादों में घिर गई। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह की मौजूदगी में दोनों गुटों के कार्यकर्ता राजीव गांधी स्मृति भवन में आपस में उलझ गए और स्थिति लातों-घूसों तक पहुंच गई।

इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को भी उन्होंने नजर अंदाज कर दिया और एक-दूसरे के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करते रहे। ऐसी स्थिति देख पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाकर बैठक समाप्त करना ही उचित समझा।


सोनिया गांधी की 4 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली की तैयारी को लेकर शुक्रवार को यहां कांग्रेस भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई। शुरुआत में ही जब उनके स्वागत के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीडी देवल उद्बोधन के लिए खड़े हुए तो पूर्व विधायक भीमराज भाटी व उनके समर्थकों ने उनको यह कहते हुए नीचे बैठने को कहा कि वे जिलाध्यक्ष नहीं है। इस पर दोनों गुट के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते बात लातों-घूंसों तक पहुंच गई। इस बीच वहां मौजूद महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, तब बड़ी मुश्किल से उन्हें भवन के बाहर ले जाया जा सका।

प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह की काफी समझाइश के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इसके बाद जब महेंद्रसिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करने लगे तो एक स्थानीय कार्यकर्ता ने बैठक में पार्टी के पार्षदों के नहीं आने का सवाल उठाया। इस पर एक अन्य पदाधिकारी ने उसे नीचे बैठने को कहा। इस पर मामला फिर गरमा गया और फिर कार्यकर्ता आपस में उलझ गए तथा एक-दूसरे पर बाहें चढ़ाने लगे। इसके बाद सभी पदाधिकारी एक-एककर बैठक से चलते बने। बैठक के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में महेंद्रसिंह ने इस घटना पर निंदा जताई।

उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला हाईकमान के पास है। इधर, पार्टी जिलाध्यक्ष देवल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र प्रेषित कर पूर्व विधायक भीमराज भाटी तथा रोहट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लूणाराम जाट को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। इस बैठक में जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर व चेयरमैन केवलचंद गुलेछा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...