आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

26 अक्तूबर 2012

इतनी हो सकती है एक बकरे की लंबाई और कीमत, यकीन नहीं होता!



इतनी हो सकती है एक बकरे की लंबाई और कीमत, यकीन नहीं होता!
नागपुर। शहर की प्रमुख मंडी मोमिनपुरा में प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए के बकरे ईद के त्योहार पर बेचे जाते हैं। इस वर्ष डेढ़ लाख का ‘अलबख्श’ आकषर्ण का केंद्र बना हुआ है।
इसका वजन 125 किलो है। यहां 6 फीट ऊंचे बकरे लाए गए हैं। गुरुवार की शाम तक एक सप्ताह में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार किए जाने का दावा किया गया।
शुक्रवार को यह आंकड़ा 3 करोड़ पार करने की संभावना बताई गई है। म.प्र. से लाए गए विशालकाय बकरों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। 
मध्य प्रदेश के दमोह, सागर तथा अन्य शहरों से प्रतिवर्ष ईद के त्योहार पर शहर में करोड़ों रुपए का व्यापार किया जाता है।
शहर में बकरों की प्रमुख मंडी मोमिनपुरा में विभिन्न विशिष्ठता के  बकरे देखे जा रहे हैं। महंगे बकरों की खरीद- फरोख्त पर शुक्रवार को मंडी में उछाल आने की संभावना बताई गई। 
गत दिनों मेडिकल चौक निवासी मम्मू भाई पहलवान ने सवा लाख का बकरा खरीदा। कुर्बानी के लिए इन्हें खरीदा जाता है। पिपरिया निवासी ज्वाला प्रसाद वंजारा ने अपने छह फीट ऊंचे बकरे की कीमत डेढ़ लाख रुपए रखी है।
भालदारपुरा निवासी मो. साबिर ने बताया कि कुरान के अनुसार अपनी सबसे अजीज वस्तु अल्लाह के नाम पर कुर्बान करने का नियम है। यहां कीमत कोई मायने नहीं रखती है। मंडी में बकरा पसंद आने पर दाम तय किए जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...