आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 अक्तूबर 2012

अपने नाम के अनुसार ऐसे खेलें गरबा, होंगे फायदे ही फायदे


Comment
 

नवरात्रि में माता की आराधना करने के लिए गरबा किया जाता है। यदि इस पर्व के साथ कुछ ज्योतिष मत को भी जोड़ दिया जाए तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गरबा खेलते समय यदि आप राशि के अनुसार डांडिया का चयन करेंगे तो इससे आपको अनेक फायदे होंगे और आपकी हर मुश्किल आसान हो जाएगी। राशि के अनुसार किस डांडिया का चयन करें, इसकी जानकारी इस प्रकार है-

मेष- मेष राशि वाले लोग इस नवरात्रि पर्व पर राशि स्वामी मंगल के अनुसार लाल चंदन या खेर की लकड़ी के डांडिया उपयोग करें। इससे इन्हें लाभ होगा।

वृष- इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी के अनुसार गुलर के पेड़ की लकड़ी से डांडिया खेलना चाहिए और राशि अनुसार उस पर सफेद कपड़ा बांध लेना चाहिए।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध होता है इसलिए मिथुन राशि वालों को राशि अनुसार अपामार्ग की लकड़ी का डांडिया बना कर खेलना चाहिए या किसी भी लकड़ी के डांडीये पर हरा कपड़ा बांध लेना चाहिए।

कर्क- कर्क राशि वाले लोग अगर पैसा चाहते हैं तो पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी का डांडिया बनाएं या किसी भी लकड़ी पर सफेद कपड़ा बांध कर डांडिया खेलें।

सिंह- राशि अनुसार आंकड़े के पेड़ की लकड़ी से बना डांडिया आपको पैसों से संबंधित फायदा दे सकता है।

कन्या- इस राशि वालों का भी राशि स्वामी बुध है इसलिए इस राशि वालों को भी अपामार्ग की लकड़ी का बना डांडिया उपयोग करना चाहिए।

तुला- सफेद पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी का डांडिया इस नवरात्रि में आपकी किस्मत चमका सकता है।

वृश्चिक- इस राशि के लोग मंगल देव के अनुसार खैर के पेड़ की लकड़ी का डांडिया उपयोग करें ये आपकी ग्रह दशा सुधार देगा।

धनु- इस राशि वालों का राशि स्वामी गुरु है। धनु राशि वालों के लिए पीपल की लकड़ी शुभ फल देने वाली होती है। इस राशि के लोग पीपल के पेड़ की लकड़ी का डांडिया उपयोग करें

मकर- मकर राशि वालों को राशि अनुसार शनि देव की कृपा के लिए शमी के पेड़ की लकड़ी का डांडिया उपयोग करना चाहिए।

कुंभ- इस राशि वालों का भी राशि स्वामी शनि है इसलिए कुंभ राशि वालों को भी शमी की लकड़ी का उपयोग करना चाहिए।

मीन- मीन राशि के लोग पीले चंदन की लकड़ी का उपयोग डांडिया बनाने के लिए करें। इस राशि वालों के लिए पीपल की लकड़ी का भी उपयोग कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...