आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 अगस्त 2012

घर से निकलते ही कोई स्त्री लाल साड़ी में दिखे तो समझ लें कि...




पुराने समय से ही हिंदू धर्म में कई मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं, जिन परंपराओं का संबंध हमारे भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। इसी वजह से इनका महत्व काफी अधिक बढ़ जाता है। कभी-कभी कुछ छोटी-छोटी घटनाएं होती हैं जिन्हें शकुन या अपशकुन माना जाता है।

स्त्रियों से जुड़े हुए कई शकुन बताए गए हैं। ऐसा ही एक शकुन है घर से निकलते समय किसी स्त्री का लाल साड़ी में दिखना।

यदि कोई व्यक्ति घर से किसी खास कार्य के लिए निकल रहा है और उसी समय कोई पतिव्रता स्त्री लाल साड़ी में दिख जाए तो उसे समझना चाहिए कि उसके सभी काम पूर्ण हो जाएंगे।

पुराने समय से ही स्त्रियों को महालक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी भी लाल वस्त्रों से ही सुसज्जित रहती हैं। अत: घर से निकलते वक्त लाल साड़ी पहनी हुई स्त्री का दिखना बहुत ही शुभ होता है।

ऐसा शकुन होने पर व्यक्ति को धन प्राप्ति के भी कई योग प्राप्त होते हैं।

यदि आप काफी खास कार्य के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलते ही आपको कोई ब्राह्मण दिख जाए तो समझना चाहिए कि कार्य बिना किसी परेशानी के सफल हो जाएगा। ब्राह्मण परंपरागत वेशभूषा में होना चाहिए।

घर से निकलते ही कोई सफाईकर्मी दिख जाए तो समझो आपका दिन बहुत अच्छा बितेगा और धन, ऐश्वर्य, मान-सम्मान भी मिलेगा। यदि महिला ने लाल साड़ी पहनी है और उसके हाथ पूजन सामग्री है तो उस दिन आपके साथ जरूर कुछ बहुत अच्छा होगा। ऐसा माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...