ग्यारस से प्रारंभ होती है गेरें: पुष्करणा समाज की ओर से ग्यारस के दिन दुर्ग स्थित नगर अराध्य श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर से गेर प्रारंभ की जाती है। इसे गेरियों की ग्यारस कहा जाता है। इस बार गेरियों की ग्यारस 4 मार्च को है। दुर्ग से रवाना होकर गोपा चौक, जिंदानी चौक, गांधी चौक होते हुए महारावल के निवास पर पहुंचती है।
महारावल के निवास पर यहां के पुष्करणा ब्राह्मणों द्वारा महारावल को भी श्लील ख्याल सुनाए जाते है। महारावल के निवास से यह गेरे अपने-अपने धड़ों के अनुसार बंट जाती है। होलीका दहन से एक दिन पहले गड़सीसर स्थित बगेचियों में गोठ होती है।जिसकी रात्रि को फिर से समाज के समस्त धड़ों द्वार गेर निकाली जाती है।जो गड़सीसर गेट से प्रारंभ होकर चैनपुरा में समाप्त होती है।भगवान भी सुनते है गेरियों की:
गेरियों की श्लील ख्यालों से कोई भी अछूता नहीं रहता। आमजन से लेकर भगवान को भी सुनाए जाते है। होली के उल्लास व उमंग में भावविभोर होकर गेरिये भगवान को भी ख्याल सुनाते है। आसनी स्थित मिलाप मंदिर में ठाकुरजी को भी ख्याल सुनाए जाते है।
वयोवृद्ध मुकुनलाल जगाणी ने बताया कि हमारे जमाने में जब होली की गेर निकलती थी तब अन्य समाजों की महिलाएं एवं पुरुष गोपा चौक में एकत्र होकर इनका लुत्फ उठाते थे। प्रमुख रूप से सगे संबंधियों को गालियों से संबोधित किया जाता था। जहां पर भायप होती है वहां श्लील गालियां नहीं गाई जाती।
कई नियमों का रखा जाता है ध्यानभंवरलाल गोपा ने बताया कि ग्यारस से प्रारंभ होने वाली इन गेरों में कई चीजों का विशेष ध्यान रखा जाता है। दुर्ग की अखे प्रोल से प्रारंभ होती है तथा जिंदानी चौक तथा गांधी चौक में श्लील ख्याल नहीं गाए जाते है। साथ ही उन मौहल्लों में भी गालियां नहीं गाई जाती है जहां संबंधित धड़ों की भायप होती है। जैसे ही गेरे जिंदानी चौक पहुंचती है तो फाग के गीत प्रारंभ होते है वहीं गांधी चौक में भी गेरियों द्वारा फाग गाई जाती है।
तीन पीढ़ियां एक साथ गाती हैं गालियां
किसी के साथ भी छेड़खानी नहीं की जाती और न ही किसी व्यक्ति विशेष को सुनाए जाते हैं। गेरों में पांच साल के बच्चों से लेकर 70 साल तक के वृद्ध भी उल्लास के साथ भाग लेते हैं। इन गेरों में दादा-अपने पोते के साथ तो चाचा अपने भतीजे के साथ गालियां गाते दिखाई देते हैं।
चंग की थाप व झांझ की झनक पर गुलाल उड़ाते गेरियों का अलग ही अंदाज है। होली के त्यौहार पर श्लील ख्याल गाने की छूट होने के कारण सभी एक साथ मिलकर इसका लुत्फ उठाते हैं। बड़ों से लेकर छोटे तक गीत गाते है वह भी अदब में।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)