आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 दिसंबर 2011

राजीव और इंदिरा गांधी के जन्मतिथि पर 7.25 करोड़

| Email Print Comment

नई दिल्ली. सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की जन्म तिथियों पर 4.79 करोड़ और 2.46 करोड़ रूपए प्रिंट मीडिया विज्ञापनों पर खर्च किया।
यह जानकारी राज्यसभा में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री सीएम जतुआ ने एक प्रश्न के जवाब में दिया।
उन्होंने कहा कि राजवी गांधी के जन्म दिवस पर इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से कोई अभियान नहीं चलाया गया। 2011 में राजीव गांधी के बर्थ एनिवर्सरी के अवसर पर प्रिंट मीडिया में 4,79,73,659 करोड़ रूपए विज्ञापनों पर खर्च किया गया था।
स्वस्थ्य मंत्रालय ने सबसे ज्यादा 95 लाख रूपए से ऊपर खर्च किया।
नवीन और अक्षय उर्जा मंत्रालय ने 82 लाख और पर्यटन मंत्रालय ने 79 लाख रूपए खर्च किए।
शहरी और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने 65 लाख और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 58 लाख जबकि सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 51 लाख रूपए खर्च किए।
जतुआ ने अपने जवाब में कहा कि महिला एवं बल विकास मंत्रालय ने 25 लाख और सूक्ष्म और लघु उद्यम ने 21 लाख ने भी प्रिंट मीडिया विज्ञापनों पर खर्च किए।
इंदिरा गांधी के बर्थ एनिवर्सरी के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 60 लाख से अधिक और सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 56 लाख रूपए खर्च किया।

सूक्ष्म,लघु और मध्य उद्योग मंत्रालय ने 41 लाख,नोर्थ ईस्ट क्षेत्र मंत्रालय ने 25 लाख जबकि सांख्यिकी और कार्यक्रमकार्यान्वयन मंत्रालय ने 22 से अधिक विज्ञापनों पर खर्च किया।

जतुआ ने राज्य सभा को बताया कि जन संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्रालयों में से प्रत्येक ने 19 लाख से अधिक खर्च किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...