आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 नवंबर 2011

सर्दी स्पेशल: रोज इनमें से कुछ भी खाएं तो सालभर बीमारियां छू भी नहीं पाएगी

| Email Print Comment


सर्दियों में अपनी आयु और शारीरिक अवस्था को ध्यान में रख कर उचित और आवश्यक मात्रा में, पौष्टिक शक्तिवर्धक चीजों को लेना हमारे शरीर को सालभर के लिए एनर्जी देता है। आयु और शारीरिक अवस्था के मान से अलग-अलग पदार्थ सेवन करने योग्य होते हैं। लेकिन ठंड में पौष्टिक पदार्थों का सेवन शुरू करने से पहले पेट शुद्धि यानी कब्ज दूर करना आवश्यक है।
क्योंकि इन्हें पचाने के लिए अच्छी पाचन शक्ति होना जरूरी है। वरना पौष्टिक पदार्थों या औषधियों का सेवन करने से लाभ ही नहीं होगा। ऐसी तैयारी करके, सुबह शौच जाने के नियम का पालन करते हुए, हर व्यक्ति को अपना पेट साफ रखना चाहिए। ठीक समय 32 बार चबा चबा कर भोजन करना चाहिए।अब हम पहले ऐसे पौष्टिक पदार्थों की जानकारी दे रहे हैं। जो किशोरवस्था से लेकर प्रोढ़ावस्था तक के स्त्री-पुरुष सेवन कर अपने शरीर को पुष्ट, सुडौल, व बलवान बना सकते हैं।
क्या खाएं सर्दियों में-
- सोते समय एक गिलास मीठे कुनकुने गर्म दूध में एक चम्मच शुद्ध घी डालकर पीना चाहिए।
- दूध में मलाई और पिसी मिश्री मिलाकर पीना चाहिए।
- एक बादाम पत्थर घिस कर दूध में मिला कर उसमें पीसी हुई मिश्री मिलाकर पीना चाहिए।
- सप्ताह में दो दिन अंजीर का दूध लें।
- तालमखाना।
- सफेद मुसली।
- ठंडे दूध में एक केला और एक चम्मच शहद।
- उड़द की दाल दूध पका कर बनाई हुई खीर।
- प्याज का रस।
- असगंध चूर्ण
- उड़द की दाल।
- रोज सेवफल खाएं।
- कच्चे नारियल की सफेद गरी।
-प्याज का रस दो चम्मच, शहद एक चम्मच, घी पाव चम्मच।

1 टिप्पणी:

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...