आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

09 नवंबर 2011

29 साल बाद ब्रह्मांड में पिता और पुत्र की दुश्मनी एक ही राशि में

| Email Print Comment

29 साल बाद ब्रम्हांड के दो बड़े दुश्मन एक ही राशि में आने वाले हैं। सूर्य और शनि पिता-पुत्र है। 15 तारीख को शनि अपनी उच्च राशि में आ जाएगा लेकिन सूर्य पहले से ही तुला राशि में है। ये सूर्य की नीच राशि है। सूर्य और शनि एक दूसरे के दुश्मन है लेकिन 15 तारिख से सूर्य और शनि एक ही राशि में आ जाएंगे। सूर्य 17 तारीख को अपनी राशि बदल लेगा और वृश्चिक राशि में आ जाएगा।



इस साल का महासंयोग-

इस साल की शुरुआत यानी एक जनवरी को शनिवार था। इस साल का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को भी शनिवार ही है। हिन्दू पंचांगों के अनुसार अभी क्रोधी नाम का संवत्सर चल रहा है। इसके स्वामी शनि देव हैं। ज्योतिषियों के अनुसार लगभग 150 साल पहले ऐसा हुआ था कि शनि अपने ही संवत्सर में अपनी उच्च राशि में आया हो।



जानें किस राशि वाले पर क्या असर

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की यह स्थिति ज्यादातर राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगी।



मेष- इस राशि वालों को धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस राशि वालों को पदोन्नति मिलेगी। शनि सामान्य रहेगा।

वृष- इस राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। वृष राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा। सम्पति मिलेगी और ढैय्या उतरेगी।

कर्क- इस राशि के लोग बच के रहेें दुर्घटना और राजकीय पीड़ा के योग बनेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए भाग्योदय का समय रहेगा। हर काम पूरे होंगें। कार्य सिद्धि और साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।

कन्या- इस राशि से शनि के निकलने से प्रमोशन, धन लाभ मिलेगा।

तुला- तुला राशि वालों को शत्रुओं पर विजय मिलेगी साथ ही मेहनत अधिक करना पड़ेगी।

वृश्चिक- इस राशि वालों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। विश्वास घात भी हो सकता है सावधान रहें।

धनु- इस राशि वालों को आर्थिक लाभ और राज पद से सम्मान मिलेगा।

मकर- मकर राशि वालों के हर काम पूरे होंगे। रूका हुआ पैसा मिलेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

मीन- इस राशि वालों को सावधान रहना चाहिए। शारीरिक व आर्थिक पीड़ा हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...